यात्रियों के लिए काम की खबर : रायपुर और बिलासपुर मंडल की 23 ट्रेनें रद्द, देखें सूची...

यात्रियों के लिए काम की खबर : रायपुर और बिलासपुर मंडल की 23 ट्रेनें रद्द, देखें सूची... रायपुर। रायपुर और बिलासपुर रेल मंडल से जुड़ने वाले रेलवे ट्रैक के विस्तार का काम किया जा रहा है। जिसके कारण रेलवे ने रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग जैसे प्रदेश के अहम शहरों से गुजरने वाले लगभग 23 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। कुछ के रूट बदल दिये गए हैं। वहीं कुछ ट्रेनें 14 दिसंबर से 22 और 24 दिसंबर तक के लिए कैंसिल की गई हैं। ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर मंडल के रुपौंद-झलवारा सेक्शन को तीसरी लाइन से जोड़ने का काम 14 दिसंबर से 22 दिसंबर किया जाएगा। इसी प्रोजेक्ट की वजह से फिल्हाल 21 ट्रेनें कैंसिल किया है, 2 और ट्रेनें दूसरे रूट के कामों के कारण प्रभावित रहेंगी।

  • 15 और 22 दिसंबर को रानी कमलापति (हबीबगंज) से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति (हबीबगंज)-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 16 और 23 दिसंबर को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति(हबीबगंज) एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 15, 17 और 22 दिसंबर को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी 17, 19 और 24 दिसंबर को नौतनवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 12 और 19 दिसंबर को बीकानेर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20471 बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 15 और 22 दिसंबर को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20472 पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 14 और 21 दिसंबर को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12549 दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 16 और 23 दिसंबर को जम्मूतवी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12550 जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 14 दिसंबर से 22 दिसंबर तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 13 दिसंबर से 21 दिसंबर तक रीवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18248 रींवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 14 दिसंबर से 22 दिसंबर तक गाड़ी संख्या 08740/08739 बिलासपुर-शहडोल- बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी
  • 14 दिसंबर से 22 दिसंबर तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 13 दिसंबर से 21 दिसंबर तक भोपाल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 14, 19 और 21 दिसंबर को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 15, 20 और 22 दिसंबर को कानपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 16 दिसंबर को वलसाड से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 19 दिसंबर को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22910 पुरी-वललसाड एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 18 दिसंबर को उदयपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 19 दिसंबर को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 17 दिसंबर को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 18 दिसंबर को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी

ये ट्रेनें भी प्रभावित

  • 14 से 22 दिसंबर तक गाड़ी संख्या 08747/08748 बिलासपुर-कटनी-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल चंदिया रोड़ स्टेशन में समाप्त और चंदियारोड़ स्टेशन से प्रारंभ होगी। ये ट्रेन चंदिया रोड़-कटनी-चंदियारोड़ के बीच रद्द रहेगी।
  • ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल के संबलपुर–टिटलागढ़ सेक्शन में डबल लाइन के काम के कारण 12 दिसंबर को अमृतसर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापट्टनम हीराकुंड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 12 दिसंबर को कोरबा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12252 कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस बदले हुए रूट गुटी-रेनिगुंटा-जोलरपेट्टी-बंगारपेट-कृष्णाराजपुरम-यशवंतपुर होकर चलेगी।
यह भी पढ़े- सहायक शिक्षक हड़ताल पर, सरकार को 2 दिन की चेतावनी नगरी निकाय चुनाव में षड्यंत्र का आरोप, चार घर में 500 से ज्यादा मतदाता, एक घर में सभी धर्म के… पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’… शिक्षक भर्ती : परीक्षा परिणाम की अवधि 6 महीने बढ़ी, मंत्रालय से आदेश छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया