छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से, सदन में धान खरीदी, बारदाना समस्या समेत कई मुद्दों की होगी गूंज

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से, सदन में धान खरीदी, बारदाना समस्या समेत कई मुद्दों की होगी गूंज रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र  कल 13 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। लेकिन इस बार भी सत्र छोटा है। सिर्फ पांच दिन का सत्र रखा गया है। पहले दिन दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।  विधानसभा के नियमों के अनुसार, अगर किसी वर्तमान विधायक का निधन हुआ हो तो पहले दिन शोक और श्रद्धांजलि के बाद कार्यवाही स्थगित कर दी जाती है। पिछले महीने दिवाली के दिन खैरागढ़ के विधायक देवव्रत सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके अलावा पूर्व मंत्री मूलचंद खंडेलवाल, रजिंदर पाल सिंह भाटिया, पूर्व संसदीय सचिव एवं चंद्रपुर से दो बार विधायक रह चुके युद्धवीर सिंह जूदेव समेत सात दिवंगत विधायकों को सदन में श्रद्धासुमन अर्पित की जाएगी।  इसके अलावा देश के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत को भी सदन द्वारा श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित हो जाएगी।    पांच दिन का शीतकालीन सत्र 13 से लेकर 17 दिसंबर तक आहूत है। इसमें से पहले दिन श्रंद्धाजलि होगी। बाकि चार दिन में अनुपूरक बजट समेत कुछ विधेयकों को पारित किया जाएगा। इस बार सदन में धान खरीदी, बारदाना समस्या समेत कई मुद्दों को उठाएगी। जिसका जवाब देना सरकार के आसान नहीं होगा। वहीं आशंका जताई जा रही है कि अगर विपक्ष ने ज्यादा हो-हंगामा किया तो, पहले ही विधानसभा स्थगित कर दी जाएगी। 

होगी गरमागरम बहस

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने बिलासपुर में कहा कि बहुत छोटा सत्र होना के बाद भी 110 धारा का आक्षेप का चुका है। तथा शून्यकाल की 78 सूचना और करीब शासकीय विधेयक व एक अशासकीय विधेयक समते स्थगन के 18 सूचना भी मिल चुके हैं। इसलिए लगता है कि सदन में काफी गरमागरम बहस होगी। यह भी पढ़े- सहायक शिक्षक हड़ताल पर, सरकार को 2 दिन की चेतावनी नगरी निकाय चुनाव में षड्यंत्र का आरोप, चार घर में 500 से ज्यादा मतदाता, एक घर में सभी धर्म के… पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’… शिक्षक भर्ती : परीक्षा परिणाम की अवधि 6 महीने बढ़ी, मंत्रालय से आदेश छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया