बाइक स्पेलेंडर की डिमांड : युवक शराब पीकर 150 फीट टावर पर चढ़ गया, फिर किया हंगामा...

बाइक स्पेलेंडर की डिमांड : युवक शराब पीकर 150 फीट टावर पर चढ़ गया, फिर किया हंगामा... कोरबा। शराब के नशे में धुत एक युवक मोबाइल टावर में चढ़ गया। युवक की नाराजगी इस बात से थी कि उसके पिता ने उसे नई बाइक खरीद कर नहीं दी। उसे परिजन और आसपास के लोग समझाते रहे, लेकिन नहीं माना। लोगों की सूचना के बाद  पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने समझाकर करीब 2 घंटे बाद युवक को नीचे उतारा। ये मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। अगारखार बस्ती निवासी बाबू सिंह कंवर (22) के पिता प्रताप सिंह कंवर ने उसे नई बाइक दिलाने का वादा किया था। इस पर बाबू सिंह ने अपनी पुरानी बाइक बेच दी। इसके बाद नई बाइक के लिए जिद करने लगा। पिता ने बाइक दिलाने में असमर्थता जताई तो बाबू सिंह ने रविवार को शराब पी। इसके बाद नशे में धुत होकर रविवार सुबह बस्ती में लगे करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

पुलिस के आश्वासन के बाद नीचे उतरा

परिजन व आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाबू सिंह कंवर को समझाया। साथ ही नई बाइक खरीद कर देने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब 11.45 बजे बाबू सिंह नीचे उतरा। पुलिस ने उससे पूछताछ का प्रयास किया, लेकिन वह नशे में धुत था। पूछताछ के दौरान बाबू सिंह कंवर कुछ बता नहीं पा रहा था। इस पर पुलिसकर्मी उसे ढाबे पर ले गए। वहां पूड़ी-सब्जी खिलाई, चाय-पानी पिलाया। जब नशा कम हुआ तो उसे हिरासत में लेकर थाने गए हैं। यह भी पढ़े- सहायक शिक्षक हड़ताल पर, सरकार को 2 दिन की चेतावनी नगरी निकाय चुनाव में षड्यंत्र का आरोप, चार घर में 500 से ज्यादा मतदाता, एक घर में सभी धर्म के… पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’… शिक्षक भर्ती : परीक्षा परिणाम की अवधि 6 महीने बढ़ी, मंत्रालय से आदेश छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया