सरपंच की हत्या : दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर ले ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सरपंच की हत्या : दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर ले ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम जांजगीर। दबंगों ने रविवार को एक सरपंच की हत्या कर दी। इस वारदात से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। शव सड़क पर रख जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि हमले के पहले पुलिस को सूचना दी थी। लेकिन वह कुछ देर के बाद लौट गई। इसके बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस की लापरवाही से यह हत्या हुई है। ये पूरा मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र की है।   जानकारी के अनुसार, रबेली ग्राम में कुछ दबंगों ने गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा किया है। उस पर फसल भी लगा दी है। इसकी शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग ने नोटिस जारी किया था। साथ ही फसल कटवा कर शासन के सुपुर्द करने की जिम्मेदारी सरपंच को सौंपी थी। यह कार्रवाई सोमवार को होनी थी।

एक दिन पहले फसल कटाई

दबंग फसल काटने के लिए पहुंच गए। यह जानकारी जब सरपंच द्वारिका प्रसाद चंद्रा (50) को लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंच आपत्ति जताई। इससे स्थिति तनाव पूर्ण हो गई। इसकी सूचना डायल-112 को दी गई। लेकिन तनाव की स्थिति देख टीम लौट गई। पुलिस के जाने के बाद आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने सरपंच पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए मालखरौदा अस्पताल ले गए। वहां से बिलासपुर रेफर कर दिया गया। बिलासपुर ले जाने के दौरान रास्ते में सरपंच ने दम तोड़ दिया।

सक्ती-छपोरा मार्ग पर जाम

सरपंच की मौत से ग्रामीण समेत सरपंच संघ भी भड़क गया। सभी लोग एकत्र होकर मालखरौदा अस्पताल की ओर निकल पड़े। उन्होंने सरपंच के शव को वहीं थाने के पास भाठा चौक पर रख दिया। इसके बाद से ही ग्रामीण लगातार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के इस प्रदर्शन के चलते सक्ती-छपोरा मार्ग पर जाम लग गया है। तहसीलदार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ ग्रामीण नारेबाजी की।

ग्रामीणों ने किया हमला

मालखरौदा पुलिस का कहना है कि छोटे रबेली में सरकारी जमीन पर ग्रामीणों ने धान की खेती की थी। इसमें तहसीलदार ने स्टे लगा दिया था। ग्रामीण फसल काट रहे थे, तब सरपंच ने मना किया। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और लाठी-डंडे से सरपंच पर हमला कर दिया। हमले से सरपंच के पैर और अन्य हिस्से में गंभीर चोट आई और लहूलुहान हालत में मालखरौदा अस्पताल ले गए। यह भी पढ़े- सहायक शिक्षक हड़ताल पर, सरकार को 2 दिन की चेतावनी नगरी निकाय चुनाव में षड्यंत्र का आरोप, चार घर में 500 से ज्यादा मतदाता, एक घर में सभी धर्म के… पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’… शिक्षक भर्ती : परीक्षा परिणाम की अवधि 6 महीने बढ़ी, मंत्रालय से आदेश छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया