'एसपी नौकर और पुलिस रखैल, पहनाएंगे जूतों की माला' : सांसद रामविचार नेताम
'एसपी नौकर और पुलिस रखैल, पहनाएंगे जूतों की माला' : सांसद रामविचार नेताम
अंबिकापुर। राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने रविवार को विवादित बयान दिया है। इस बयान का वीडियो सामने आया है। उन्होंने अंबिकापुर प्रवास के दौरान मीडिया से ये बात कही है।
वीडियो में रामविचार नेताम पुलिस को विधायक का रखैल और एसपी को विधायक का नौकर बता रहे हैं। इसके साथ ही कलेक्टर-एसपी को जूतों की माला पहनाने की भी बात सांसद द्वारा कही गई है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
बलरामपुर- रामानुजगंज में कार्यकर्ताओं पर केस
दरअसल, नेताम विधायक की बात कर रहे थे। और उनका बयान बलरामपुर- रामानुजगंज के कलेक्टर और एसपी के लिए था। नेताम ने कहा कि विधायक के इशारे पर पुलिस यहां नंगा नाच कर रही हैं। पुलिस विधायक की रखैल बन चुकी हैं। एसपी विधायक का नौकर बन कर काम कर रहा हैं। उसके इशारे पर हमारे कार्यकर्ताओं पर फर्जी तरीके से एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। जिसकी शिकायत मैने उपर की हैं। साथ ही अनुसुचित जनजाति आयोग ने भी इस पर नोटिस जारी किया है।
पद की गरिमा नहीं, इस्तीफा दे
नेताम ने कहा कि एसपी होकर यदि उस पद की गरिमा नहीं रख सकता तो उसे इस पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, लेकिन पोस्ट को बर्बाद तो नहीं करना चाहिए। नेताम ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि एसपी यदि इस तरह से काम करेंगे तो जनता का विश्वास उन पर कैसे होगा, और किस तरह से वो उनके साथ न्याय करेंगे।
बर्दाश्त के बाहर
सांसद नेताम ने कहा कि प्रशासनिक दृष्टि से कलेक्टर और एसपी जिले के सबसे बड़े पोस्ट होते हैं और वो किसी के गुलाम बन कर काम करे तो फिर यह बर्दाश्त के बाहर हैं। इन सब चीजों को हम जनता तक ले जाएंगे और जरूरत पड़े तो उन्हें जूतों की माला भी पहनाएंगे।
यह भी पढ़े-
सरपंच की हत्या : दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर ले ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
नगरी निकाय चुनाव में षड्यंत्र का आरोप, चार घर में 500 से ज्यादा मतदाता, एक घर में सभी धर्म के…
पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…
शिक्षक भर्ती : परीक्षा परिणाम की अवधि 6 महीने बढ़ी, मंत्रालय से आदेश
छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया