दो युवकों की मौत : मवेशी को बचाते बाइक ट्रक से टकराई, मौके पर दो की गई जान, एक गंभीर

दो युवकों की मौत : मवेशी को बचाते बाइक ट्रक से टकराई, मौके पर दो की गई जान, एक गंभीर गरियाबंद। मवेशी को  मचाने के चक्कर में नेशनल हाइवे 130 सी पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मालगांव के पास हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मालगांव के पास हादसा

जानकारी के अनुसार, मृतक में एक युवक रायपुर और दूसरा खरखरा का निवासी बताया जा रहा है। वहीं घायल भी खरखड़ का बताया जा रहा है। तीनों एक ही बाइक में सवार होकर राजिम से गरियाबंद की ओर जा रहा था। इसी बीच मालगांव के पास हादसे का शिकार हो गए। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

मवेशी को बचाने के चक्कर में ट्रक से टकराए

जानकारी के मुताबिक, मवेशी को बचाने के चक्कर में तीनों ट्रक से टकरा गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने पुलिस को फोन कर सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। मृतकों का पंचनाम कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया। घटना के कुछ देर बाद ही एसपी जेआर ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। वे राजिम से गरियाबंद लौट रहे थे। उन्होंने मौके पर रूककर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। ट्रक और उसके चालक को पकड़ने के निर्देश दिए।

ट्रक चालक फरार

पुलिस ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है। उसे पकड़ने के लिए राजिम और पांडुका पुलिस को सूचना दे दी गई है। यह भी पढ़े- ‘एसपी नौकर और पुलिस रखैल, पहनाएंगे जूतों की माला’ : सांसद रामविचार नेताम सरपंच की हत्या : दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर ले ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम नगरी निकाय चुनाव में षड्यंत्र का आरोप, चार घर में 500 से ज्यादा मतदाता, एक घर में सभी धर्म के… पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’… शिक्षक भर्ती : परीक्षा परिणाम की अवधि 6 महीने बढ़ी, मंत्रालय से आदेश छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया