हरनाज संधू ने जीता मिस यूनिवर्स का खिताब, इन कठिन सवालों का दिया जवाब

हरनाज संधू ने जीता मिस यूनिवर्स का खिताब, इन कठिन सवालों का दिया जवाब नई दिल्ली। भारत की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स (Miss Universe Harnaaz Sandhu) का खिताब अपने नाम किया है।  इससे पहले अभिनेत्री लारा दत्ता ने साल 2000 में ये खिताब जीता था। पहली बार अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का क्राउन अपने नाम किया था। साल 2021 की मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पंजाब की 21 साल की हरनाज ने ये खिताब अपने नाम किया है। इस साल इजराइल के इलियट में 70वीं मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता आयोजित की गई। हरनाज संधू ने पराग्वे की 22 वर्षीय नादिया फरेरा और दक्षिण अफ्रीका की 24 वर्षीय लालेला मसवाने  को हराया। ये दोनों दूसरे और तीसरे पायदान पर रहीं। हरनाज के इस खिताब से पूरे भारत में खुशी की लहर है। हर कोई सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहा है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) हरनाज के लिए विजेता बनना इतना आसान नहीं था। उनके आखिरी सवाल-जवाब राउंड में उनसे ऐसे सवाल पूछे गए, जिसका जवाब देना सबके बस की बात नहीं हैं, लेकिन इन सवालों के जवाब से उन्होंने जजों समेत ऑडियंस का दिल जीत लिया। यहां हम आपको उन सवालों के बारे में बता रहे हैं।

यंग महिलाओं पर दबाव पर सवाल

हरनाज संधू से पूछा गया- वह दबाव का सामना करने वाली यंग महिलाओं को इससे निपटने की क्या सलाह देंगी? इस पर हरनाज ने जवाब दिया, मुझे लगता है कि आज के यूथ अपने आप पर विश्वास करने का दबाव महसूस कर रहा है। आप सबसे यूनीक हैं और सुंदर हैं। अपने आप की दूसरों तुलना करना बंद कर दें। और दुनिया में जो सबसे जरूरी हो रहा है, उस पर बात करें। मुझे लगता है कि इसे आपको समझने की जरूरत है। खड़ें और अपने लिए बोलें, आप अपनी जिंदगी लीडर हैं। आप अपने आप की आवाज हैं। मैं भी खुद पर विश्वास रखती हूं, इसलिए आज यहां खड़ी हूं।

क्लाइमेट चेंट से जुड़ा सवाल किया

हरनाज से दूसरा सवाल क्लाइमेट चेंज के मुद्दे पर पूछा गया- कई लोगों का मानना है कि पर्यावरण में बदलाव एक धोखा है। आप लोगों को किस तरह से समझाओगी? इस पर हरनाज ने जवाब दिया, “प्रकृति किस तरह कितनी परेशानियों से गुजर रही है यह देखकर मेरा दिल टूट जाता है और यह सब हमारे गैरजिम्मेदाराना व्यवहार की वजह से है। मुझे पूरी तरह से लगता है कि यह एक्शन लेने और कम बात करने का वक्त है। क्योंकि हमारा हर एक्शन नैचर को बचा सकता है या मार सकता है। रोकथाम और रक्षा करना पश्चाताप और मरम्मत से बेहतर है। और इसे ही मैं आज आप लोगों को समझाने की कोशिश कर रही हूं। यह भी पढ़े- सरपंच की हत्या : दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर ले ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम नगरी निकाय चुनाव में षड्यंत्र का आरोप, चार घर में 500 से ज्यादा मतदाता, एक घर में सभी धर्म के… पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’… शिक्षक भर्ती : परीक्षा परिणाम की अवधि 6 महीने बढ़ी, मंत्रालय से आदेश छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया