शराबी पति ने टंगिया से अपनी पत्नी की गर्दन काट दी, मौके पर हुई मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार
शराबी पति ने टंगिया से अपनी पत्नी की गर्दन काट दी, मौके पर हुई मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोरबा। जिले में एक युवक ने टंगिया से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। रविवार देर रात शराब के नशे में पत्नी से विवाद कर रहा था। इसके बाद वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ये पूरा मामला हरदी बाजार थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम रामपुर निवासी जयपाल बंजारे खेती किसानी करता है। वह शराब पीने का आदी है। उसकी करीब 10 साल पहले सोमकुंवर (32) से शादी हुई थी। दोनों के 9 साल का बेटा व 7 साल की एक बेटी हैं।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
बताया जा रहा है कि जयपाल को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। सोमकुंवर भी उसके चरित्र पर संदेह करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।
नशे में घर पहुंचा था जयपाल
पुलिस का कहना है कि रविवार देर रात जयपाल शराब पीकर घर पहुंचा। उस समय बच्चे अंदर कमरे में सो रहे थे। जबकि जयपाल के पिता अपने काम पर गए थे। वह एक निजी कंपनी में चौकीदारी करते हैं। इस दौरान एक बार फिर शराब के नशे में जयपाल अपनी पत्नी से विवाद करने लगा। दोनों के बीच झगड़ा बढ़ा तो जयपाल अंदर से टांगी उठा लाया और सोमकुंवर के गर्दन पर वार कर दिया। हमले में सोमकुंवर की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद खुद पुलिस को दी सूचना
जयपाल ने पुलिस को सूचना दी कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जयपाल को गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलने पर जयपाल का पिता भी पहुंच गया। दोनों बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया गया है।
यह भी पढ़े-
सरपंच की हत्या : दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर ले ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
नगरी निकाय चुनाव में षड्यंत्र का आरोप, चार घर में 500 से ज्यादा मतदाता, एक घर में सभी धर्म के…
पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…
शिक्षक भर्ती : परीक्षा परिणाम की अवधि 6 महीने बढ़ी, मंत्रालय से आदेश
छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया