सहायक शिक्षक निकले विधानसभा घेरने, पुलिस ने रास्ते में ही रोका, हुई झूमाझटकी, सरकार से कहा...

सहायक शिक्षक निकले विधानसभा घेरने, पुलिस ने रास्ते में ही रोका, हुई झूमाझटकी, सरकार से कहा... रायपुर। सहायक शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर जंगी प्रदर्शन किया। प्रदेश भर के सहायक शिक्षक आज बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल से विधानसभा का घेराव करने के लिए निकले। लेकिन पुलिस ने सभी को रास्ते में ही रोक लिया। इस बीच पुलिस और शिक्षकों में झूमाझटकी हुई। इस दौरान सहायक शिक्षकों ने मांग करते हुए कहा कि जब तक वेतन विसंगति दूर नहीं हो जाती तब तक हम राजधानी से नहीं हटेंगे। दरअसल, सहायक शिक्षकों के फेडेरेशन ने 5 दिसम्बर को ही बैठक कर 11,12 को ब्लाक मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन करने व 13 दिसम्बर को विधानसभा घेराव की घोषणा की थी। शिक्षकों की घोषणा के मद्देनजर भी राजधानी पुलिस की तैयारियां अधूरी नजर आ रही हैं। आज 2000 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी शिक्षकों को विधानसभा तक पहुंचने से रोकने के लिए लगाया गया हैं। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) पुलिस की रणनीति शिक्षकों को स्प्रे शाला मैदान के पास रोकने की थी। इसके लिये वहां बैरीकेटिंग लगा कर तैयारी की गई थी। बलवा रोधी ड्रिल वाले ड्रेस के साथ भी पुलिस कर्मियों को लगाया गया था। साथ ही वहीं पर अस्थाई जेल भी बनाया गया हैं। जहां गिरफ्तार शिक्षकों को रखा जाएगा। यह भी पढ़े- सहायक शिक्षक हड़ताल पर, सरकार को 2 दिन की चेतावनी सरपंच की हत्या : दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर ले ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम नगरी निकाय चुनाव में षड्यंत्र का आरोप, चार घर में 500 से ज्यादा मतदाता, एक घर में सभी धर्म के… पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’… छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया