सिंचाई कर्मी ने की खुदकुशी, बहू और बेटे पर लगाया आरोप...

सिंचाई कर्मी ने की खुदकुशी, बहू और बेटे पर लगाया आरोप... कोरबा। सिंचाई कर्मी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।  सुसाइड नोट में उसने अपने बहू और बेटे पर परेशान करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा के रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के सिंचाई विभाग की कालोनी में गिरधारी राजपूत परिवार सहित रहता था। उन्होंने अपने बेटे की शादी बरमपुर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से की थी। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)  

दहेज प्रताड़ना का आरोप

शादी के बाद से बहू का आये दिन किसी न किसी बात को ले कर विवाद होता रहता था। पिछले दिनों भी विवाद हुआ था, जिसके बाद बहू मायके चली जाती थी और अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप भी लगाया था। दहेज प्रताड़ना के आरोप के बाद से ही ससुर गिरधारी राजपूत व्यथित हो उठा था। इसी के चलते उसने फांसी लगा ली। गिरधारी राजपूत ने मरने से पहले एक सोसाइड नोट छोडा हैं। जिसमें उसने बहू के साथ ही बेटे पर भी प्रताड़ित करने के आरोप लगाए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। यह भी पढ़े- सहायक शिक्षक हड़ताल पर, सरकार को 2 दिन की चेतावनी सरपंच की हत्या : दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर ले ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम नगरी निकाय चुनाव में षड्यंत्र का आरोप, चार घर में 500 से ज्यादा मतदाता, एक घर में सभी धर्म के… पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’… छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया