बड़ा आतंकी हमला : सुरक्षाबलों पर हमला, 11 जवान घायल, 3 शहीद...
बड़ा आतंकी हमला : सुरक्षाबलों पर हमला, 11 जवान घायल, 3 शहीद...
जम्मू-कश्मीर। श्रीनगर के पंथा चौक इलाके में आतकवादियों ने सोमवार को बड़ा हमला कर दिया। इस घटना में 14 जवान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा कि फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 3 जवान शहीद हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर की 9वीं बटालियन सशस्त्र पुलिस बस पर यह हमला हुआ है।
पुलिस वाहन पर फायरिंग
कश्मीर ज़ोन पुलिस का कहना है कि श्रीनगर के पंथा चौक इलाके में जेवान के पास एक पुलिस वाहन पर आतंकियों ने फायरिंग की। हमले में 14 जवान घायल हुए। सभी घायल कर्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। हालांकि शहीद की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन रिपोर्ट में शहीद की बात सामने आई है।
सर्च ऑपरेशन जारी
जानकारी के मुताबिक, सभी घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया
इससे पहले आज ही श्रीनगर के रंगरेथ इलाके में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया। दरअसल, सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि श्रीनगर के रंगरेथ में आतंकियों की मौजूदगी देखी गई है। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जहां खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी और जवाब में दहशतगर्द मारे गए।
बता दें कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। रविवार को ही जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। मारा गया आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ था।
यह भी पढ़े-
सहायक शिक्षक हड़ताल पर, सरकार को 2 दिन की चेतावनी
सरपंच की हत्या : दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर ले ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
नगरी निकाय चुनाव में षड्यंत्र का आरोप, चार घर में 500 से ज्यादा मतदाता, एक घर में सभी धर्म के…
पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…
छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया