बच्चों पर रखे विशेष नजर : 5वीं की छात्रा ने कर ली खुदकुशी, इस क्राइम सीरियल पर शक...
बच्चों पर रखे विशेष नजर : 5वीं की छात्रा ने कर ली खुदकुशी, इस क्राइम सीरियल पर शक...
डेस्क। पालक अपने बच्चों पर विशेष नजर है। हम एक ऐसे घटना के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे पढ़कर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, एक 5वीं कक्षा की छात्रा ने खुदकुशी कर ली। परिजनों ने आशंका जताई है कि यह सब उसने एक टीवी क्राइम सीरियल को देखकर सीखा होगा। जब वे घर पर नहीं थे। तभी उसने ये खौफनाक कदम उठा ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना गुजरात के राजकोट की है।
छात्रा ने खुदकुशी कैसे की?
पुलिस के मुताबिक, बच्ची के माता-पिता और परिवार के दूसरे सदस्य एक सामाजिक कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने बच्ची को भी खुद के साथ आने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। दोपहर के वक्त घर लौटे परिजनों ने बच्ची के रूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर तक नहीं खुला। इसके बाद जब घर के पीछे की खिड़की से झांका गया तो बच्ची सीलिंग के हुक में दुपट्टे से लटकी हुई मिली। फंदे से उतारकर बच्ची को सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन वहां उसे मृत घोषित किया गया।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
चारपाई और कुर्सी की मदद ली
परिजनों की गैर मौजूदगी में लड़की अपनी बड़ी चचेरी बहन के साथ घर में थी। जब बड़ी बहन ग्राउंड फ्लोर पर थी, तब छोटी अपने घर की पहली मंजिल पर अकेली थी। इसी दौरान उसने रूम में रखी एक चारपाई पर कुर्सी रखी और छत के हुक से दुपट्टा बांध आत्महत्या कर ली।
फांसी का फंदा लगाना कैसे सीखा?
हर कोई इस बात को लेकर हैरान है कि 10 साल की बच्ची को आखिर फांसी का फंदा लगाना कैसे आया? पूछताछ में मृतका की चचेरी बहन ने बताया कि उसकी छोटी बहन को टीवी सीरियल 'क्राइम पेट्रोल' और 'सावधान इंडिया' काफी पसंद था। वह पूरे दिन यही दो सीरियल्स देखा करती थी। हो सकता है कि उसने आत्महत्या करने का तरीका इन्हीं सीरियल्स से सीखा होगा। परिवार अब तक पूरी तरह यह नहीं समझ पाया है कि बच्ची ने खुदकुशी का यह कदम क्यों उठाया? पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़े-
सहायक शिक्षक हड़ताल पर, सरकार को 2 दिन की चेतावनी
सरपंच की हत्या : दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर ले ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
नगरी निकाय चुनाव में षड्यंत्र का आरोप, चार घर में 500 से ज्यादा मतदाता, एक घर में सभी धर्म के…
पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…
छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया