हिटमैन रोहित शर्मा घायल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए प्रियांक पांचाल का चयन, जानें अनुभवी क्रिकेटर का करियर

हिटमैन रोहित शर्मा घायल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए प्रियांक पांचाल का चयन, जानें अनुभवी क्रिकेटर का करियर स्पोर्ट्स डेस्क। दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है। टी-20 व वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के ​खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने ट्विटर पर बताया कि चोटिल रोहित की जगह प्रियांक पांचाल को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। रोहित को मुंबई में टीम के नेट्स प्रैक्टिस के दौरान बाएं पैर की मांसपेशियों की पुरानी चोट उभर आई और साथ ही उनके हाथ में भी चोट लग गई थीं।  (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

पैर की मांसपेशियों में चोट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान में कहा, 'टीम इंडिया के उप कप्तान रोहित शर्मा को कल मुंबई में ट्रेनिंग सत्र के दौरान बाएं पैर की मांसपेशियों में चोट लगी। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन टेस्ट की सीरीज से बाहर हो गए हैं। प्रियांक पांचाल टेस्ट टीम में रोहित शर्मा की जगह लेंगे।' 

टीम इंडिया 16 दिसंबर को रवाना होगी

भारत को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 26 दिसंबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया 16 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होगी।

प्रियांक पांचाल का क्रिकेट करियर

रोहित के टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद प्रियांक पांचाल को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। पांचाल हाल में इंडिया-ए के कप्तान थे, जिनकी कप्तानी में टीम ने तीन मैचों की सीरीज खेली थी। 31 साल के पांचाल ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। लेकिन इस बल्लेबाज के पास अच्छा अनुभव है।

प्रियांक ने अफ्रीका दौरे पर खेली थी 96 रन की पारी

31 वर्षीय प्रियांक पांचाल ने हाल में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर इंडिया ए की ओर से खेलते हुए अनऑफिशियल टेस्ट की 3 पारियों में 40 की औसत से 120 रन बनाए थे। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 रन था। घरेलू क्रिकेट में तिहरा शतक दाएं हाथ के बल्लेबाज प्रियांक 100 फर्स्ट क्लास मैचों में 24 शतक और 25 अर्धशताकें के साथ कुल 7011 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 45.52 रहा है। हाल में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर इंडिया ए टीम की कप्तानी करने वाले प्रियांक का घरेलू करियर शानदार रहा है।

उपकप्तान कौन होगा तय नहीं

रोहित शर्मा को अजिंक्य रहाणे के बदले उपकप्तान बनाया गया है। अब उनके चोटिल होने के बाद अब भारतीय टीम का उपकप्तान कौन होगा, अभी यह तय नहीं है। टेस्ट सीरीज 15 जनवरी को खत्म होगी जिसके बाद पार्ल में 19 जनवरी से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

रोहित का वनडे सीरीज खेलना तय नहीं

रोहित मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में प्रैक्टिस कर रहे थे तभी उन्हें चोट लग गई थी। टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद अब रोहित का वनडे सीरीज में भी खेलना तय नहीं लग रहा है। प्रैक्टिस के दौरान टीम इंडिया के थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट रघुवेंद्र (रघु) ने बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कराई थी। लेकिन उनकी एक गेंद रोहित के ग्लव्स पर जा लगी। इसके बाद रोहित दर्द से कराहते हुए नजर आए और वह कुछ देर तक नर्वस भी दिखाई दिए थे। यह भी पढ़े- सहायक शिक्षक हड़ताल पर, सरकार को 2 दिन की चेतावनी सरपंच की हत्या : दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर ले ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम नगरी निकाय चुनाव में षड्यंत्र का आरोप, चार घर में 500 से ज्यादा मतदाता, एक घर में सभी धर्म के… पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’… छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया