छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 19.25 लाख मीटरिक टन के पार, 5.54 लाख किसानों को हुआ करोड़ों का भुगतान, जानें जिलेवार आंकड़े

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 19.25 लाख मीटरिक टन के पार, 5.54 लाख किसानों को हुआ करोड़ों का भुगतान, जानें जिलेवार आंकड़े रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 1 दिसंबर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 13 दिनों में सोमवार शाम साढ़े 6 बजे तक 5 लाख 53 हजार 612 किसानों से 19 लाख 24 हजार 794 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2479 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। खरीदी के बाद बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत इन किसानों को 3328 करोड़ 92 लाख रूपए की राशि मार्कफेड द्वारा अपैक्स बैंक को भुगतान के लिए जारी किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 5 लाख 78 हजार 921 मीटरिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है तथा उपार्जन केन्द्रों से मिलरों द्वारा 3,32,247 मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। प्रदेश में अब तक कुल 1985 मिलर्स ने पंजीयन कराया है।

  • धान खरीदी के 13वें दिन भी राजनांदगांव जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। राजनांदगांव जिले में 1,96,234 मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है।
  • बेमेतरा जिला धान खरीदी के मामले में आज राज्य में दूसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 1,47,656 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है।
  • अब तक की धान खरीदी में बलौदाबाजार जिला राज्य में तीसरे स्थान पर है। बलौदाबाजार जिला में 1,44,217 मीटिरिक टन धान की खरीदी हुई है।
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चालू विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी इस प्रकार हुई है-
  • बस्तर जिले में 23,562 मीटरिक टन,
  • बीजापुर जिले में 5,066 मीटरिक टन,
  • दंतेवाड़ा जिले में 857 मीटरिक टन,
  • कांकेर जिले में 60 हजार 870 मीटरिक टन,
  • कोण्डागांव जिले में 32 हजार 890 मीटरिक टन,
  • नारायणपुर जिले में 3,564 मीटरिक टन,
  • सुकमा जिले में 3,617 मीटरिक टन,
  • बिलासपुर जिले में 99,373 मीटरिक टन,
  • गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 12,131 मीटरिक टन,
  • जांजगीर-चांपा जिले में 1,19,941 मीटरिक टन,
  • कोरबा जिले में 19,232 मीटरिक टन,
  • मुंगेली जिले में 80,065 मीटरिक टन,
  • रायगढ़ जिले में 96,956 मीटरिक टन,
  • बालोद जिले में 1,32,449 मीटरिक टन,
  • बेमेतरा जिले में 1,47,656 मीटरिक टन,
  • दुर्ग जिले में 93,643 मीटरिक टन,
  • कवर्धा जिले में एक लाख 22 मीट्रिक टन,
  • राजनांदगांव जिले में 1,96,234 मीटरिक टन,
  • बलौदाबाजार जिले में 1,44,217 मीटरिक टन,
  • धमतरी जिले में 91,032 मीटरिक टन,
  • गरियाबंद जिले में 72,559 मीटरिक टन,
  • महासमुंद जिले में 1,33,124 मीटरिक टन,
  • रायपुर जिले में 1,11,256 मीटरिक टन,
  • बलरामपुर जिले में 28,495 मीटरिक टन,
  • जशपुर जिले में 16,833 मीटरिक टन,
  • कोरिया जिले में 20,928 मीटरिक टन,
  • सरगुजा जिले में 30,054 मीटरिक टन 
  • सूरजपुर जिले में 48,168 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।
यह भी पढ़े- बड़ा आतंकी हमला : सुरक्षाबलों पर हमला, 11 जवान घायल, 3 शहीद… सहायक शिक्षक हड़ताल पर, सरकार को 2 दिन की चेतावनी सरपंच की हत्या : दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर ले ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम नगरी निकाय चुनाव में षड्यंत्र का आरोप, चार घर में 500 से ज्यादा मतदाता, एक घर में सभी धर्म के… पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’… छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया