नक्सलियों ने की युवक की हत्या, जंगल कटाई और जमीन कब्जा करने वालों को दी चेतावनी
नक्सलियों ने की युवक की हत्या, जंगल कटाई और दूसरे की जमीन कब्जा करने वालों को दी चेतावनी
सुकमा। नक्सलियों ने सोमवार देर रात एक ग्रामीण की हत्या कर दी। ग्रामीण पर नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया। इस शक में उसकी जान ले ली। शव सड़क किनारे बरामद हुआ है। नक्सल वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर फोर्स को रवाना कर दिया गया है। नक्सलियों ने जंगल में कटाई और अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए अन्य लोगों को भी मारने की धमकी दी है। हत्या की पुष्टि एसपी सुनील शर्मा ने की है।
जानकारी के अनुसार, एर्राबोर थाना क्षेत्र के ग्राम कोंगड़म में नक्सलियों ने सोमवार देर रात युवक को घर से ले गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। उसका शव कोंगड़म से करीब 4 किमी सड़क पर मिला है। हत्या कैसे की गई है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वहीं मृतक युवक का नाम दारे नवीन बताया जा रहा है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
लाश के पास नक्सली पर्चा मिला
लाश के पास ही नक्सलियों का पर्चा मिला है। इसमें जंगल कटाई और अवैध तरीके से भूमि पर कब्जा करने का आरोप नक्सलियों ने लगाया है। इसमें अन्य लोगों को भी धमकी दी है। पर्चे में उनके नाम भी लिखे गए हैं। इस वारदात की जिम्मेदारी नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी ने ली है। साथ ही कहा है कि फिर से जंगलों को काटकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।
[caption id="attachment_6095" align="aligncenter" width="512"]

नक्सली पर्चा[/caption]
एक महीने पहले भी मुखबिर बताकर हत्या
करीब एक महीने पहले भी नक्सलियों ने एक युवक को पुलिस का मुखबिरी बताकर हत्या की थी। युवक का शव छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर मिला था। आशंका जताई गई थी कि पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दो नक्सलियों को लेकर माड़वी राजकुमार पर शक था। इसी के चलते नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर माड़वी को मार डाला।
यह भी पढ़े-
सहायक शिक्षक हड़ताल पर, सरकार को 2 दिन की चेतावनी
सरपंच की हत्या : दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर ले ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
नगरी निकाय चुनाव में षड्यंत्र का आरोप, चार घर में 500 से ज्यादा मतदाता, एक घर में सभी धर्म के…
पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…
छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया