भारतीय क्रिकेट टीम में टकराव : विराट कोहली वनडे और रोहित शर्मा टेस्ट नहीं खेलेंगे, क्या कप्तानी है बड़ी वजह?

भारतीय क्रिकेट टीम में टकराव : विराट कोहली वनडे और रोहित शर्मा टेस्ट नहीं खेलेंगे, क्या कप्तानी है बड़ी वजह? स्पोर्ट्स डेस्क। वनडे टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बाद विराट कोहली आहत बताए जा रहे हैं। इसलिए कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से भी हटने का फैसला किया है। मीडिया में ऐसे कयास लगाए जा रहे है। विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए जा रही टेस्ट टीम का हिस्सा हैं और उसके कप्तान भी हैं, लेकिन उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को पहले ही बता दिया है कि वनडे टीम में नहीं खेलेंगे। वहीं रोहित शर्मा टेस्ट से बाहर हो गए है। इसके पीछे चोट वजह बताई जा रही है। क्या दोनों एक दूसरे की कप्तानी में नहीं खेलना चाहते? यह भी पढ़े- हिटमैन रोहित शर्मा घायल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए प्रियांक पांचाल का चयन, जानें अनुभवी क्रिकेटर का करियर

कप्तानी सौंपने पर कोहली नहीं दी प्रतिक्रिया

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज से पहले सीमित ओवरों के दोनों प्रारूपों में रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपा गया है। बीसीसीआई के इस फैसले के बाद कई तरह की बातें कही जा रही हैं। विराट कोहली  ने अभी तक खुद इस मामले को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। कहा जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज को छोड़ने के उनके फैसले का कथित तौर पर कप्तानी में बदलाव से कोई लेना-देना नहीं है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

 वामिका के जन्मदिन पर छुट्टी का प्लान!

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विराट अपनी बेटी वामिका का पहला जन्मदिन मनाने के लिए समय चाहते हैं। वामिका का जन्म पिछले साल 11 जनवरी को हुआ था और कहा जाता है कि भारतीय टेस्ट कप्तान टेस्ट सीरीज के समापन के बाद अपने परिवार के साथ छुट्टी की योजना बना रहे हैं। दौरे का अंतिम टेस्ट 11 से 15 जनवरी तक खेला जाएगा। वनडे सीरीज की शुरुआत 19 जनवरी से होगी।

रोहित शर्मा टेस्ट सीरीज से बाहर

रोहित शर्मा ने  हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो हैं. हालांकि, ‘हिटमैन’ के वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है। अब, ऐसा लग रहा है कि कोहली दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे। ऐसे में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर तो जाएंगे, लेकिन एक साथ खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

 विराट कोहली अभ्यास सत्र से बाहर

दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों के लिए तीन दिवसीय क्वारंटीन में जाने से पहले एक शिविर का आयोजन किया गया था। रोहित शर्मा, शार्दुल ठाकुर, ऋषभ पंत और कुछ अन्य लोग शिविर में शामिल हुए, लेकिन कोहली ने इसमें हिस्सा नहीं लिया था। अधिकारियों ने दावा किया कि कोहली को इसके बारे में सूचित किया गया था, लेकिन उन्होंने नहीं आने का फैसला किया। बीसीसीआई अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट को यह भी बताया कि कई कॉल किए गए, लेकिन उन्होंने उन्हें रिसीव नहीं किया। यह भी पढ़े- सहायक शिक्षक हड़ताल पर, सरकार को 2 दिन की चेतावनी सरपंच की हत्या : दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर ले ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम नगरी निकाय चुनाव में षड्यंत्र का आरोप, चार घर में 500 से ज्यादा मतदाता, एक घर में सभी धर्म के… पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’… छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया