बदमाश किडनी की हत्या : आरोपी सास और साली गिरफ्तार, लाठी-डंडे से पीट-पीट कर मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा...

बदमाश किडनी की हत्या : आरोपी सास और साली गिरफ्तार, लाठी-डंडे से पीट-पीट कर मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा... कोरबा। निगरानी शुदा बदमाश किडनी की सोमवार देर रात लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। बदमाश का शव सड़क पर मंगलवार सुबह पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में डॉग स्क्वायड ने अहम भूमिका निभाई। डॉग बाघा के जरिये पता चला कि 17 साल की साली ने अपनी मां के साथ मिलकर उसे मारा है। पुलिस ने आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।  जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के खरमोरा अटल आवास निवासी अमित सोनी उर्फ किडनी (28) का शव मंगलवार सुबह सड़क पर पड़ा मिला। अमित के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड को बुलाया। डॉग 'बाघा' आसपास घूमा और फिर सीधा अमित की सास के घर में घुस गया। वहां उसकी 17 साल की साली पर कूद पड़ा। इस पर पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की तो हत्या की बात स्वीकार कर ली। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

साली पर बुरी नजर

पूछताछ में आरोपी कुंती बाई ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी की शादी अमित सोनी से हुई थी। कुछ समय बाद ही वह किसी के साथ भाग गई। इसके बाद से ही अमित ने परेशान करना शुरू कर दिया था। कहता था कि मां-बेटी ने मिलकर उसकी पत्नी को भगवाया है। वह अपनी पत्नी की छोटी बहन 17 साल की साली पर बुरी नजर रखने लगा था। अक्सर घर में घुसकर उससे छेड़छाड़ करता।

रात को भी घर में घुसकर की छेड़छाड़

आरोपियों ने बताया कि अमित सोमवार देर रात भी घर में घुस आया। इसके बाद साली से छेड़खानी करने लगा। उसने विरोध किया तो जबरदस्ती हाथ पकड़ कर खींचने लगा और अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। इस पर साली ने अपनी मां कुंती बाई के साथ मिलकर उसकी लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। वह घर से बाहर भागा तो उसे सड़क पर भी पीटा। इस पर वह वहीं गिर पड़ा तो मां-बेटी घर में जाकर सो गए। सुबह उठे तो उसकी मौत का पता चला। यह भी पढ़े- भारतीय क्रिकेट टीम में टकराव : विराट कोहली वनडे और रोहित शर्मा टेस्ट नहीं खेलेंगे, क्या कप्तानी है बड़ी वजह? हिटमैन रोहित शर्मा घायल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए प्रियांक पांचाल का चयन, जानें अनुभवी क्रिकेटर का करियर सरपंच की हत्या : दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर ले ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम नगरी निकाय चुनाव में षड्यंत्र का आरोप, चार घर में 500 से ज्यादा मतदाता, एक घर में सभी धर्म के… पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’… छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया