रुपयों से भरा बैग बैंक से पार : एकाउंटेंट उठाईगिरी का हुआ शिकार, लाखों रुपए लेकर आरोपी फरार, वारदात सीसीटीवी में कैद

रुपयों से भरा बैग बैंक से पार : एकाउंटेंट उठाईगिरी का हुआ शिकार, लाखों रुपए लेकर आरोपी फरार, वारदात सीसीटीवी में कैद रायपुर। राजधानी के कैनरा बैंक के तेलीबांधा ब्रांच में दिनदहाड़े उठाईगिरी हो गई। शातिर नकाबपोश बैंक के अंदर दाखिल होकर रुपयों के भरा बैग लेकर फरार हो गया। बैग में 4 लाख रुपए से अधिक रकम थी। घटना के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मौके पर है और जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक, अवंति विहार स्थित भरत कंस्ट्रक्शन के एकाउंटेंट प्रभात नायक सुबह 11 बजे तेलीबांधा स्थित केनरा बैंक रुपए जमा करने के लिए पहुंचा था। इस दौरान सोफे में 4 लाख से ज्यादा का कैश जो एक बैग में था, उसे वहीं रखकर कैश काउंटर में आ गया। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) थोड़ी देर बाद जब वो पीछे मुड़कर देखा तो सोफे में रखा कैश से भरा बैग गायब था, जिसके बाद पीड़ित ने इसकी सूचना तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई। शिकायत के बाद तेलीबांधा टीआई सोनल ग्वाला मौके पर पहुंचे। पुलिस कहना है कि, पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। साथ ही पीड़ित से भी पूछताछ जारी है। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। फिलहाल जांच जारी है। यह भी पढ़े- भारतीय क्रिकेट टीम में टकराव : विराट कोहली वनडे और रोहित शर्मा टेस्ट नहीं खेलेंगे, क्या कप्तानी है बड़ी वजह? हिटमैन रोहित शर्मा घायल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए प्रियांक पांचाल का चयन, जानें अनुभवी क्रिकेटर का करियर सरपंच की हत्या : दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर ले ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम नगरी निकाय चुनाव में षड्यंत्र का आरोप, चार घर में 500 से ज्यादा मतदाता, एक घर में सभी धर्म के… पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…