विधानसभा मानसून सत्र : सदन में भारी हंगामा, सीएम भूपेश बघेल ने 2108 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट किया पेश

विधानसभा मानसून सत्र : सदन में भारी हंगामा, सीएम भूपेश बघेल ने 2108 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट किया पे रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंलगवार को प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भारी हंगामा हुआ। इसी बीच अनुपूरक बचट पेश किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुल 2 हजार 108 करोड़ 62 लाख 84 हजार 389 रुपए का अनुपूरक बजट रखा गया। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) प्रश्नकाल में विपक्ष ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सवाल किया। गर्भगृह में आकर नारेबाजी करने के कारण विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह समेत भाजपा के 11 नेताओं को निलंबित कर दिया। उन्हें सभा कक्ष से बाहर जाने कहा गया। लेकिन भाजपा विधायक गर्भगृह में बैठ गए। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही को थोड़ी देर के लिए स्थगित कर दिया। यह भी पढ़े- पीेएम आवास योजना पर विधानसभा में हंगामा, सीएम ने कहा- केंद्र गरीबों का घर बनाने दें राशि, अजय चंद्रकार ने पूछा- सभी योजना में ऐसे कहेंगे… कुछ देर बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई। भाजपा विधायक गर्भगृह में ही मौजूद थे। नेताओं ने नारेबाजी जारी रखी। इसकी वजह से ध्यानकर्षण पर बात नहीं हो पाई। विधानसभा अध्यक्ष के कहने पर मंत्रियों ने विभिन्न पत्रों और प्रतिवेदनों को सदन के पटल पर ऱखा। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस साल के दूसरे अनुपूरक बजट पेश किया। इस पर कल चर्चा की जाएगी। अनुपूरक बजट पेश होने के बाद सदन कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।

भाजपा विधायकों ने गांधी प्रतिमा के पास दिया धरना

सदन की कार्यवाही स्गगित होने के बाद भाजपा विधायक गर्भगृह से बाहर आए। वे लोग विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास बैठ गए। भाजपा विधायकों ने सरकार पर गरीबों के पीएम आवास योजना बंद करने का आरोप लगाया। केंद्र सरकार की योजनाओं की उपेक्षा करने की बात कही।  यह भी पढ़े- भारतीय क्रिकेट टीम में टकराव : विराट कोहली वनडे और रोहित शर्मा टेस्ट नहीं खेलेंगे, क्या कप्तानी है बड़ी वजह? हिटमैन रोहित शर्मा घायल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए प्रियांक पांचाल का चयन, जानें अनुभवी क्रिकेटर का करियर सरपंच की हत्या : दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर ले ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम नगरी निकाय चुनाव में षड्यंत्र का आरोप, चार घर में 500 से ज्यादा मतदाता, एक घर में सभी धर्म के… पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…