सहायक शिक्षकों का जेल भरो आंदोलन 15 दिसंबर को, हजारों की संख्या में देंगे गिरफ्तारी...
सहायक शिक्षकों का जेल भरो आंदोलन 15 दिसंबर को, हजारों की संख्या में देंगे गिरफ्तारी...
रायपुर। सहायक शिक्षक अपने एक सूत्रीय मांग को लेकर डटे हुए हैं। शिक्षकों ने अपनी मांग को लेकर विधानसभा घेराव करने का प्रयास किया। जिसे पुलिस बल ने रोक दिया। अब बुधवार 15 दिसंबर को जेल भरो आंदोलन करेंगे। इसमें प्रदेश भर के सभी सहायक शिक्षक शामिल होंगे।
11 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने बताया कि हम लगातार 11 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं 13 दिसंबर को हमारा विधानसभा घेराव का कार्यक्रम था जो सफल रहा। 14 दिसंबर को भी आज हम पूरे 109000 सहायक शिक्षक साथी बूढ़ा तालाब धरना स्थल में बैठे हैं और हमारा कल का कार्यक्रम 15 दिसंबर को जेल भरो आंदोलन का कार्यक्रम है। इस दौरान 109000 सहायक शिक्षक साथी जेल भरो आंदोलन में शामिल होंगे और हमारी 1 सूत्रीय मांग वेतन विसंगति दूर करने के लिए सरकार से गुहार लगाएंगे।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
वेतन विसंगति के लिए कमेटी
बता दें कि हमारी एक सूत्री मांग वेतन विसंगति के लिए कमेटी बनी हुई है आज तक रिपोर्ट सौंपी नहीं गई है, जबकि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 3 महीने की कमेटी का रिपोर्ट आने पर वेतन विसंगति दूर करने की बात कही गई थी।
समस्त सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने की बात कही गई थी, लेकिन अधिकारियों द्वारा टालमटोल रवैया के कारण आज तक रिपोर्ट सौंपा नहीं गया है और हमारी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसलिए हम जो हैं अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य हुए और सड़क पर उतरे हैं। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी हम आगे आंदोलन करते रहेंगे। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी राजू टंडन द्वारा जारी प्रेस नोट में दी गई है।
यह भी पढ़े-
भारतीय क्रिकेट टीम में टकराव : विराट कोहली वनडे और रोहित शर्मा टेस्ट नहीं खेलेंगे, क्या कप्तानी है बड़ी वजह?
हिटमैन रोहित शर्मा घायल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए प्रियांक पांचाल का चयन, जानें अनुभवी क्रिकेटर का करियर
सरपंच की हत्या : दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर ले ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
नगरी निकाय चुनाव में षड्यंत्र का आरोप, चार घर में 500 से ज्यादा मतदाता, एक घर में सभी धर्म के…
पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…