देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन

देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन नई दिल्ली। देश में 51 हजार पांच सौ 76 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पड़ी है। ये राशि विभिन्न बैंकों, म्युचुअल फंड, भविष्य निधी कोष और बीमा कंपनियों के पास है। यह जानकारी राज्यसभा में वित्त मंत्री सीतारमन ने दी।

राज्यसभा में दिया जवाब

सरकार ने जानकारी दी कि देश में  51 हजार पांच सौ 76 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पड़ी है, जिसका कोई दावेदार नहीं है। राज्यसभा में एक प्रश्न का जवाब देते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि आरबीआई के अनुसार, विभिन्न शड्यूल्ड वाणिज्यिक बैंकों में आठ करोड़ 13 लाख निष्क्रिय खातों में 24 हजार तीन सौ 56 करोड़ रुपये की राशि और शहरी सहकारी बैंकों के पास 77 लाख निष्क्रिय खातों में दो हजार तीन सौ 41 करोड़ रुपये की राशि दिसम्बर 2020 के अंत में उपलब्ध थी जिसका कोई दावेदार नहीं था। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

जीवन बीमा कंपनियों में 22 हजार 43 करोड़ रुपये की जमा

वित्तमंत्री ने कहा कि भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण-आई आर डी ए आई के अनुसार इस वर्ष 31 मार्च तक विभिन्न जीवन बीमा कंपनियों में 22 हजार 43 करोड़ रुपये की जमा राशि और गैर जीवन बीमा कंपनियों में एक हजार दो सौ 41 करोड़ रुपये की राशि बिना किसी दावे के पड़ी है। सीतारामन ने यह भी कहा कि सेबी के अनुसार म्युचुअल फंड्स के पास इस वर्ष 31 मार्च को परिपक्व राशि और लाभांश के रुप में एक हजार पांच सौ 90 करोड़ रुपये पड़े हैं जिसका कोई दावेदार नहीं है। यह भी पढ़े- भारतीय क्रिकेट टीम में टकराव : विराट कोहली वनडे और रोहित शर्मा टेस्ट नहीं खेलेंगे, क्या कप्तानी है बड़ी वजह? हिटमैन रोहित शर्मा घायल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए प्रियांक पांचाल का चयन, जानें अनुभवी क्रिकेटर का करियर सरपंच की हत्या : दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर ले ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम नगरी निकाय चुनाव में षड्यंत्र का आरोप, चार घर में 500 से ज्यादा मतदाता, एक घर में सभी धर्म के… पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…