छत्तीसगढ़ में अब तक 22.31 लाख मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी, देखिए जिलेवार आंकड़े

छत्तीसगढ़ में अब तक 22.31 लाख मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी, देखिए जिलेवार आंकड़े रायपुर। राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 14 दिनों में मंगलवार शाम साढ़े 6 बजे तक 6 लाख 33 हजार 974 किसानों से 22 लाख 31 हजार 136 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2482 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। खरीदी के पश्चात् बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत इन किसानों को 3897 करोड़ 55 लाख रूपए की राशि मार्कफेड द्वारा अपैक्स बैंक को भुगतान के लिए जारी किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 6 लाख 89 हजार 902 मीटरिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है तथा उपार्जन केन्द्रों से मिलरों द्वारा 3,99,828 मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। प्रदेश में अब तक कुल 1988 मिलर्स ने पंजीयन कराया है।  (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) धान खरीदी के 14वें दिन भी राजनांदगांव जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। राजनांदगांव जिले में 2,23,534 मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। बेमेतरा जिला धान खरीदी के मामले में आज राज्य में दूसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 1,70,757 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है। अब तक की धान खरीदी में बलौदाबाजार जिला राज्य में तीसरे स्थान पर है। बलौदाबाजार जिला में 1,65,347 मीटिरिक टन धान की खरीदी हुई है।  खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चालू विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर जिलों में धान खरीदी इस प्रकार हुई है-

  •  बस्तर जिले में 28,883 मीटरिक टन,
  • बीजापुर जिले में 6,328 मीटरिक टन,
  • दंतेवाड़ा जिले में 1119 मीटरिक टन,
  • कांकेर जिले में 71 हजार 083 मीटरिक टन,
  • कोण्डागांव जिले में 38 हजार 028 मीटरिक टन,
  • नारायणपुर जिले में 4,286 मीटरिक टन,
  • सुकमा जिले में 4,642 मीटरिक टन,
  • बिलासपुर जिले में 1,15,103 मीटरिक टन,
  • गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 14,328 मीटरिक टन,
  • जांजगीर-चांपा जिले में 1,46,678 मीटरिक टन,
  • कोरबा जिले में 23,147 मीटरिक टन,
  • मुंगेली जिले में 94,554 मीटरिक टन,
  • रायगढ़ जिले में 1,14,811 मीटरिक टन,
  • बालोद जिले में 1,51,058 मीटरिक टन,
  • बेमेतरा जिले में 1,70,757 मीटरिक टन,
  • दुर्ग जिले में 1,06,560 मीटरिक टन,
  • कवर्धा जिले में 1,13,965 मीट्रिक टन,
  • राजनांदगांव जिले में 2,23,534 मीटरिक टन,
  • बलौदाबाजार जिले में 1,65,347 मीटरिक टन,
  • धमतरी जिले में 1,03,235 मीटरिक टन,
  • गरियाबंद जिले में 83,514 मीटरिक टन,
  • महासमुंद जिले में 1,53,460 मीटरिक टन,
  • रायपुर जिले में 1,26,591 मीटरिक टन,
  • बलरामपुर जिले में 33,606 मीटरिक टन,
  • जशपुर जिले में 20,338 मीटरिक टन,
  • कोरिया जिले में 24,837 मीटरिक टन,
  • सरगुजा जिले में 35,241 मीटरिक टन 
  • सूरजपुर जिले में 56,104 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। 
यह भी पढ़े- भारतीय क्रिकेट टीम में टकराव : विराट कोहली वनडे और रोहित शर्मा टेस्ट नहीं खेलेंगे, क्या कप्तानी है बड़ी वजह? हिटमैन रोहित शर्मा घायल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए प्रियांक पांचाल का चयन, जानें अनुभवी क्रिकेटर का करियर सरपंच की हत्या : दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर ले ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम नगरी निकाय चुनाव में षड्यंत्र का आरोप, चार घर में 500 से ज्यादा मतदाता, एक घर में सभी धर्म के… पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…