10वीं पास को नौकरी : प्राइवेट कंपनियों में मिलेगी नौकरी, 16 दिसंबर को यहां होगा रोजगार कैंप...
10वीं पास को नौकरी : प्राइवेट कंपनियों में मिलेगी नौकरी, 16 दिसंबर को यहां होगा रोजगार कैंप...
रायपुर। रायपुर जिला प्रशासन बेरोजगारों के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया है। इसमें युवाओं को प्राइवेट कंपनियों में नौकरी का अवसर मिलेगा। 45 पदों पर बेरोजगारों की भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग को बिजनेस के लिए लोन देने की स्कीम भी शुरू की गई है।
प्लेसमेंट कैंप के बारे में अफसरों का कहना है कि इसे 16 दिसंबर गुरुवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलाया जाएगा। ये कैंप पुराने पुलिस मुख्यालय कैंपस में जिला रोजगार कार्यालय में होगा। यहां प्राइवेट कंपनियों की तरफ से 45 पदों पर भर्तियां की जानी है। 10वीं पास अभ्यर्थी प्लेसमेंट कैम्प के इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थी को यहां बायोडाटा, ड्राइविंग लाईसेंस, पेन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, 10वीं की मार्कशीट, दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ पहुंचना होगा।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति से मिलेगा लोन
अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लोगों के लिए अंत्योदय स्वरोजगार योजना, स्ट्रीट वेंडर स्वरोजगार योजना और आदिवासी स्वरोजगार योजना चलाई जा रही है। इसके तहत बिजनेस लोन लिया जा सकता है। इस कैटेगरी के उम्मीदवार रायपुर के कलेक्टर परिसर में जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, मर्यादित कमरा नंबर 34 से आवेदन ले सकते हैं यहीं इसे जमा भी किया जा सकता है।
इसके लिए आवेदन करने वाले किसी भी प्रकार के व्यवसाय जैसे- ठेले, खोमचे, फेरी वाले, सड़क किराने सामान बेचने वाले, रिक्शा चालक, टेलर, छोटे होटल, पान ठेला, मोची दुकान, बाइक मरम्मत जैसे काम करने वाले या इन कामों को करने के इच्छुक हो सकते हैं।
लोन के लिए ये दस्तावेज जरूरी
आवेदक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग का हो (सरपंच/पार्षद द्वारा प्रमाणित प्रमाण-पत्र),आवेदक जिले का मूल निवासी हो (सरपंच/पार्षद द्वारा प्रमाणित प्रमाण-पत्र), आवेदक का वार्षिक आय शहरी क्षेत्र में 51 हजार 500 रुपये एवं ग्रामीण क्षेत्र में 40 हजार 500 रुपये से अधिक न हो (पटवारी द्वारा प्रमाणित प्रमाण-पत्र), आवेदक की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच हो
आवेदक को आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी देनी होगी। शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा (पढ़े लिखे होने की स्थिति में)। एक शपथ पत्र देना होगा, कि उसने पहले कोई सरकारी योजना में लोन नहीं लिया है। शपथ पत्र नोटरी से प्रमाणित होना चाहिए।
यह भी पढ़े-
भारतीय क्रिकेट टीम में टकराव : विराट कोहली वनडे और रोहित शर्मा टेस्ट नहीं खेलेंगे, क्या कप्तानी है बड़ी वजह?
हिटमैन रोहित शर्मा घायल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए प्रियांक पांचाल का चयन, जानें अनुभवी क्रिकेटर का करियर
सरपंच की हत्या : दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर ले ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
नगरी निकाय चुनाव में षड्यंत्र का आरोप, चार घर में 500 से ज्यादा मतदाता, एक घर में सभी धर्म के…
पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…