आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मौत : स्कॉर्पियो से लौट रही थी कई महिला कार्यकर्ता, तभी ट्रक से टकराई, 2 की गई जान, 5 गंभीर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मौत : स्कॉर्पियो से लौट रही थी कई महिला कार्यकर्ता, तभी ट्रक से टकराई, 2 की गई जान, 5 गंभीर कोंडागांव। रायपुर-जगदलपुर मुख्यमार्ग NH-30 में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हो गया। इस हादसे में दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कई घायल हो गए हैं। 5 की हालत गंभीर है। ये पूरा मामला कोंडागांव थाना क्षेत्र का है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रायपुर में आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुईं। इसके बाद सभी स्कॉर्पियो से बीजापुर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। सभी घायलों का कोंडागांव जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे 

जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह कोंडागांव जिले में कोहरा ज्यादा थी। इस वजह से बनियागांव में यह हादसा हुआ है। साथ ही वाहन चालक को झपकी आने की बात कही जा रही है। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।

घायल वाहन में ही फंसे रहे

भीषण हादसे के बाद काफी देर घायल वाहन में ही फंसे रहे। वाहन में ड्राइवर समेत आधा दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें 2 महिलाएं पार्वती और यशोदा की मौके पर ही मौत हो गई।

कोंडागांव जिला अस्पताल में भर्ती

राहगीरों की नजर दुर्घटना पर पड़ी तो तत्काल पुलिस और डायल 108 को हादसे की सूचना दी। मौके पर मौजूद आस-पास के ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद 108 से सभी को कोंडागांव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मृतक व घायलों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। यह भी पढ़े- पीेएम आवास योजना पर विधानसभा में हंगामा, सीएम ने कहा- केंद्र गरीबों का घर बनाने दें राशि, अजय चंद्रकार ने पूछा- सभी योजना में ऐसे कहेंगे… देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन  भारतीय क्रिकेट टीम में टकराव : विराट कोहली वनडे और रोहित शर्मा टेस्ट नहीं खेलेंगे, क्या कप्तानी है बड़ी वजह? नगरी निकाय चुनाव में षड्यंत्र का आरोप, चार घर में 500 से ज्यादा मतदाता, एक घर में सभी धर्म के… पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…