दो मासूम बेटों के साथ मां ने लगाई फांसी ! एक ही परिवार के तीन लोंगों की खुदकुशी से मची सनसनी
दो मासूम बेटों के साथ मां ने लगाई फांसी ! एक ही परिवार के तीन लोंगों की खुदकुशी से मची सनसनी
धमतरी। जिले के बिरेझर चौकी क्षेत्र के ग्राम धूमा में दर्दनाक घटना सामने आई है। खबर सुनकर लोगों का दिल दहल गया। महिला और उसके दो मासूम बेटों की लाश घर में फांसी के फंदे पर मिली ली। घटना की खबर मिलते ही कुरूद और बिरेझर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। प्रथम दृष्टया इसे खुदकुशी माना जा रहा है। फिलहाल खुदकुशी का कारण पता नहीं चल पाया है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
साड़ी से मां ने दो बेटों के साथ लगाई फांसी
जानकारी के मुताबिक, ग्राम धूमा में झरना साहू (26 वर्ष )ने अपने बेटे सागर (6 वर्ष) और अक्षय (4 वर्ष) के साथ अपने कमरे में लगे छड़ में दो साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना बुधवार सुबह 6:30 से 8 के बीच बताई जा रही है। घटना के वक्त मृतका महिला झरना का पति सब्जी बेचने के लिए गया हुआ था। सुबह जब तीनों को फांसी पर लटके हुए परिजनों ने देखा तो सभी सकते में आ गए।
फांसी क्यों लगाया पता नहीं, जांच जारी
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची हुई है, जो जांच में जुट गई है। महिला ने अपने दोनो बच्चों के साथ फांसी क्यों लगाई है अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है । फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
कई एंगल से होगी जांच?
एक साड़ी से सागर औऱ दूसरी साड़ी के अलग-अलग फंदे से झरना और अक्षय के शव लटक रहे थे। साड़ी को घर की छत पर लगी ग्रिल से बांधा गया था। जहां पर शव लटक रहे हैं। वहीं पर सोफा और एक स्टूल भी रखा है।ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद झरना ने आत्महत्या की है। लेकिन एक महिला के लिए दोनों बच्चों को मारकर लटकाना या लटका कर मारना संभव नहीं है। जिसके कारण तीनों की हत्या की भी आशंका है। अब पुलिस जांच के बाद ही कुछ पता चलेगा।
यह भी पढ़े-
पीेएम आवास योजना पर विधानसभा में हंगामा, सीएम ने कहा- केंद्र गरीबों का घर बनाने दें राशि, अजय चंद्रकार ने पूछा- सभी योजना में ऐसे कहेंगे…
देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन
भारतीय क्रिकेट टीम में टकराव : विराट कोहली वनडे और रोहित शर्मा टेस्ट नहीं खेलेंगे, क्या कप्तानी है बड़ी वजह?
नगरी निकाय चुनाव में षड्यंत्र का आरोप, चार घर में 500 से ज्यादा मतदाता, एक घर में सभी धर्म के…
पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…