वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन, करोड़ों भारतीय की दुआएं नहीं आई काम...

वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन, करोड़ों भारतीय की दुआएं नहीं आई काम... डेस्क। तमिलनाडु में कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में एक मात्र जीवित बचे वायु सेना के ग्रुप कैप्टन को लेकर बुरी खबर आई है। करोड़ों भारतीयों की दुआएं काम नहीं आई। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (Captain Varun Singh Health News) का भी निधन हो गया है। बुधवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांसें लीं। मंगलवार को ही उनकी हालत और बिगड़ने लगी थी। वरुण सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले थे। हेलीकॉप्टर हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य कर्मियों की जान चली गई थी। वरुण सिंह इकलौते जीवित बचे थे, लेकिन उनकी हालत भी नाजुक थी। उनका इलाज बेंगलुरु के सैन्य अस्पताल में चल रहा था। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

बेंगलुरु कमांड हॉस्पिटल में इलाज चला

ग्रुप कैप्टन को गंभीर रूप से झुलस जाने की वजह से वेलिंगटन के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। पिछले गुरुवार को ग्रुप कैप्टन सिंह को तमिलनाडु के वेलिंगटन से बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में ट्रांसफर किया गया था।

इंडियन एयरफोर्स ने शोक व्यक्त किया

इंडियन एयरफोर्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, 'भारतीय वायुसेना को बहादुर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की सूचना देते हुए गहरा दुख हो रहा है। 8 दिसंबर 2021 को हेलिकॉप्टर दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई। भारतीय वायुसेना गहरी संवेदना व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है।'

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी जताया दुख

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की सूचना मिलने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया। पीएम ने ट्वीट किया, 'ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने गर्व, वीरता के साथ देश की सेवा की। उनके निधन से बेहद आहत हूं। राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं। ओम शांति।' यह भी पढ़े- पीेएम आवास योजना पर विधानसभा में हंगामा, सीएम ने कहा- केंद्र गरीबों का घर बनाने दें राशि, अजय चंद्रकार ने पूछा- सभी योजना में ऐसे कहेंगे… देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन  भारतीय क्रिकेट टीम में टकराव : विराट कोहली वनडे और रोहित शर्मा टेस्ट नहीं खेलेंगे, क्या कप्तानी है बड़ी वजह? नगरी निकाय चुनाव में षड्यंत्र का आरोप, चार घर में 500 से ज्यादा मतदाता, एक घर में सभी धर्म के… पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…