विराट कोहली ने कप्तानी से हटाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- खेलेंगे वनडे मैच, रोहित शर्मा से मनमुटाव पर दिया बयान
विराट कोहली ने कप्तानी हटाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- खेलेंगे वनडे मैच, रोहित शर्मा से मनमुटाव पर दिया बयान
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने रोहित शर्मा की कप्तानी में वनडे मैच खेलने पर अपना मौन तोड़ दिया। कोहली ने कहा कि वह रोहित शर्मा के नेतृत्व में आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे सीरीज खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। दरअसल विराट कोहली ने यह बयान आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। वनडे की कप्तानी से हटाए जाने के बाद उन्होंने पहली प्रतिक्रिया दी है।
मेरे बारे में अफवाह फैलाया गया
कोहली से जब पूछा गया कि क्या वे वनडे सीरीज से बाहर होंगे, तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ”मैं चयन के लिए उपलब्ध हूं। आपको ये सवाल नहीं पूछने चाहिए। आपको ये उन लोगों से पूछना चाहिए जो ये और उनके सूत्र बता रहे हैं। जहां तक मेरा सवाल है, मैं चयन के लिए हमेशा उपलब्ध हूं। मेरे बारे में जो पिछले समय से कुछ कहा जा रहा है वह बिल्कुल विश्वास के लायक नहीं हैं। मैं वनडे के लिए उपलब्ध हूं और मैं हमेशा से खेलने के लिए उत्सुक था।”
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
मैं थक गया हूं
कोहली ने कहा कि मैंने बीसीसीआई से आराम के लिये नहीं पूछा। मेरे और रोहित के बीच में कोई समस्या नहीं है, दो साल से स्पष्ट कर रहा हूं। अब मैं थक गया हूं।
रोहित शर्मा के कौशल की कमी खलेगी
वनडे टीम की कप्तानी से हटाए जाने पर कोहली ने कहा कि टेस्ट टीम पर चर्चा के बाद मुख्य चयनकर्ता ने मुझे बताया कि मैं वनडे टीम का कप्तान नहीं रहूंगा। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान रोहित शर्मा के कौशल की कमी खलेगी। कोहली ने भारत के सीमित ओवरों के कप्तान के रूप में अपने कार्यकाल पर कहा, ‘‘मैं अपनी जिम्मेदारियों के प्रति ईमानदार रहा हूं।”
मयंक अग्रवाल करेंगे ओपनिंग
इसके अलावा कोहली ने कहा कि रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में मयंक अग्रवाल ओपनिंग करेंगे। दूसरे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल होंगे।
बता दें कि भारतीय टीम 16 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होगी, जहां उसे 3 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 26 दिसंबर से होगी। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए।
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया की टेस्ट टीम
विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, प्रियांक पांचाल।
यह भी पढ़े-
पीेएम आवास योजना पर विधानसभा में हंगामा, सीएम ने कहा- केंद्र गरीबों का घर बनाने दें राशि, अजय चंद्रकार ने पूछा- सभी योजना में ऐसे कहेंगे…
देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन
भारतीय क्रिकेट टीम में टकराव : विराट कोहली वनडे और रोहित शर्मा टेस्ट नहीं खेलेंगे, क्या कप्तानी है बड़ी वजह?
नगरी निकाय चुनाव में षड्यंत्र का आरोप, चार घर में 500 से ज्यादा मतदाता, एक घर में सभी धर्म के…
पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…