सीआरपीएफ कैंप में खुदकुशी, एसआई ने एके-47 से खुद को मारी गोली...
गरियाबंद। जिले में सीआरपीएफ के एक एसआई ने एके-47 से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। जवान के आत्महत्या करने की वजह सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने जांच की बात कही है।
मृतक जवान उदयवीर सिंह उत्तर प्रदेश के एटा का रहने वाला था। गरियाबंद से 24 किलोमीटर दूर दर्रीपारा स्थित सीआरपीएफ कैंप में यह घटना घटी है।
बताया जा रहा है कि जवान उदयवीर सिंह ने आज शाम एके-47 से खुद पर गोली चला दी, इस दौरान दो गोलियां जवान के सिर पर लगी। इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया, जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गरियाबंद एसपी जे.आर.ठाकुर ने मीडिया को बताया कि आत्महत्या की वजह क्या थी यह जांच का विषय है। मृतक जवान उदयवीर सिंह एस आई रैंक का था।
यह भी पढ़े-
पीेएम आवास योजना पर विधानसभा में हंगामा, सीएम ने कहा- केंद्र गरीबों का घर बनाने दें राशि, अजय चंद्रकार ने पूछा- सभी योजना में ऐसे कहेंगे…
देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन
भारतीय क्रिकेट टीम में टकराव : विराट कोहली वनडे और रोहित शर्मा टेस्ट नहीं खेलेंगे, क्या कप्तानी है बड़ी वजह?
नगरी निकाय चुनाव में षड्यंत्र का आरोप, चार घर में 500 से ज्यादा मतदाता, एक घर में सभी धर्म के…
पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…