सहायक शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंदोलन : सीएम भूपेश बघेल ने दिया बयान, लेकिन नहीं बताया...

सहायक शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंदोलन : सीएम भूपेश बघेल ने दिया बयान, लेकिन नहीं बताया... राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इस मामले पर अभी तक सरकार की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया था। अब इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान दिया है। उन्होंने मांगों लेकर आश्वासन दिया है। राजनांदगांव जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आंदोलन कर रहे सहायक शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर मीडिया से बात की है।

केंद्र सरकार हमारा पैसा, दे हम सारी मांग पूरी कर देंगे

मुख्यमंत्री से बात करते हुए पत्रकारों ने सहायक शिक्षक के आंदोलन को लेकर पूछा कि, शिक्षाकर्मियों को काफी हक तक संतुष्ट कर दिया है, वर्ग तीन बचा है? मुख्यमंत्री ने कहा कि  थोड़ा सा बचा है, देखिये ऐसा है कि, मैने पहले ही बताया, भारत सरकार लगातार हमारे, जो हमारा हिस्सा है। हम कोई भीख नहीं मांग रहे है, वो हमारा हिस्सा है और उन्होंने जो व्यवस्था दी है, उसी को हम मांग रहे है।

सब की मांग पूरा कर सकते है

सीएम ने कहा कि यदि हमारे 20 हजार करोड़ दे देते तो हमारे सारे काम, जिन जिन साथियों की जो मांग है,चाहे ये जो आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता हो,चाहे वो मितानिन हो, चाहे वो पेंशनर हो या फिर हमारे शिक्षक हो सब की मांग हम पूरा कर सकते है। यह भी पढ़े- पीेएम आवास योजना पर विधानसभा में हंगामा, सीएम ने कहा- केंद्र गरीबों का घर बनाने दें राशि, अजय चंद्रकार ने पूछा- सभी योजना में ऐसे कहेंगे… देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन  भारतीय क्रिकेट टीम में टकराव : विराट कोहली वनडे और रोहित शर्मा टेस्ट नहीं खेलेंगे, क्या कप्तानी है बड़ी वजह? नगरी निकाय चुनाव में षड्यंत्र का आरोप, चार घर में 500 से ज्यादा मतदाता, एक घर में सभी धर्म के… पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…