बैंक में उठाईगिरी का खुलासा, मुंशी निकला मास्टर माइंड, ऐसे आया पकड़ में

बैंक में उठाईगिरी का खुलासा, मुंशी निकला मास्टर माइंड, लाखों रुपए देख बिगड़ी नीयत, ऐसे आया पकड़ में रायपुर। बैंक से दिनदहाड़े हुई उठाईगिरी का खुलासा हो गया है। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उठाईगिरी का मास्तर माइंड पीड़ित मुंशी ही है। पैसों के लालच में मुंशी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।

प्लान के तहत बैग की गायब

दरअसल, 14 दिसम्बर को अवंति विहार स्थित एशियन भारत कंस्ट्रक्शन में पदस्थ मुंशी प्रभात नायक तेलीबांधा केनरा बैंक में रुपये जमा करने के लिए गया था। इस दौरान मुंशी ने अपने साथ लाये चार लाख 14 हजार नगदी से भरे बैग को सोफ़े में रखकर काउंटर में चला गया। जब वो पीछे पलटकर देखा तो वो नगदी गायब थी, जिसके बाद इनकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने क्राइम एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी, एडिशनल एसपी तारकेश्वर पटेल को जांच के आदेश दिए। तेलीबांधा टीआई सोनल ग्वाला के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी पर संदेही का मिला सुराग

जांच के दौरान सीसीटीवी पर एक संदेही बाइक के साथ नजर आया। इसके बाद पुलिस ने बिना देरी किये ही संदेही युवक को उसके बाइक के साथ ग्राम पिरदा के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से पकड़ा गया। आरोपी ने कड़ाई से की गई पूछताछ में बताया कि, मुंशी ने ही उठाईगिरी की योजना बनाई थी।

लाखों देख बिगड़ी नीयत

इस जानकारी के बाद मुंशी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंशी ने बताया कि, कंपनी में रोज लाखों रुपये देख कर उसकी नियत डोल गई थी और इसी लिए उसने हेमन्त तिवारी के साथ मिलकर उठाईगिरी की योजना बनाई थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़े-  दो मासूम बेटों के साथ मां ने लगाई फांसी ! एक ही परिवार के तीन लोंगों की खुदकुशी से मची सनसनी बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में कल लटकेंगे ताले… बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची… विराट कोहली ने कप्तानी से हटाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- खेलेंगे वनडे मैच, रोहित शर्मा से मनमुटाव पर दिया बयान निशुल्क मिलेगा स्कूल ड्रेस, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन  बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…