बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में कल लटकेंगे ताले...
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में लटकेंगे ताले...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में 17 दिसंबर शुक्रवार को ताले लटकेंगे। यह ऐलान प्रदेश के सभी शिक्षक संघों ने किया है। शिक्षक संघों ने सहायक शिक्षकों के आंदोलन का समर्थन किया है। लिखित समर्थन में कहा है कि वेतन विसंगति दूर करने के लिए किये जा रहे धरने को समर्थन देते हुए कल प्रदेश भर के व्याख्याता व यूटीडी शालेय शिक्षक संघ के बैनर तले स्कूलों का बहिष्कार करेंगे। बहिष्कार के चलते कल प्रदेश भर के शासकीय मिडिल व हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों में ताले लटके रहेंगे।
गौरतलब हैं कि सहायक शिक्षकों ने वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर सहायक शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले 11 दिसम्बर से आंदोलन छेड़ा हुआ है। ब्लाक मुख्यालयों में प्रदर्शन के बाद विधानसभा घेराव,जेल भरो आंदोलन के बाद आज भूख हड़ताल शिक्षकों द्वारा किया गया।
व्याख्याताओं व यूटीडी के द्वारा कल शाला बहिष्कार
प्रदेश भर के 1 लाख 9 हजार सहायक शिक्षकों के हड़ताल में रहने के कारण प्रदेश के सारे प्राथमिक विद्यालय 11 दिसम्बर से बन्द थे। अब सहायक शिक्षकों के प्रदर्शन के समर्थन में व्याख्याताओं व यूटीडी के द्वारा कल शाला बहिष्कार करने से माध्यमिक व हायर सेकेंडरी स्कूलों में भी तालाबंदी हो जाएगी।
शिक्षक सड़क की लड़ाई लड़ने मजबूर
शालेय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने सहायक शिक्षकों के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि शिक्षक संवर्ग के वेतनमान में व्याप्त विसंगति को दूर करने, केंद्र के बराबर मंहगाई भत्ता, पदोन्नति, क्रमोन्नति, अनुकम्पा, सीपीएस में 14 प्रतिशत नियोक्ता अंशदान जैसे महत्वपूर्ण मांग को लेकर शासन प्रशासन से लगातार मिलकर व पत्राचार कर मांग की जा रही हैं। पर शासन द्वारा इन मुद्दों पर ठोस निर्णय नहीं लेने के कारण शिक्षक अब सड़क की लड़ाई लड़ने को मजबूर है।
समर्थन में सामूहिक अवकाश
सहायक शिक्षकों के आंदोलन को समर्थन देने की रूप रेखा छतीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के प्रांतीय,जिला व ब्लाक पदाधिकारियों के वर्चुअल मीटिंग में बनी है। जिसके तहत सहायक शिक्षकों के हड़ताल के समर्थन में प्रदेश के समस्त यूटीडी व व्याख्याताओं द्वारा कल सामुहिक रूप से शाला बहिष्कार व पूरे राज्य के स्कूलों में तालाबन्दी की जाएगी। कल स्कूलों के बहिष्कार के बाद व्याख्याता व शिक्षक रायपुर के बूढा तालाब स्थित धरना स्थल पहुंच कर सहायक शिक्षकों के आंदोलन को समर्थन भी देंगे। आंदोलन को समर्थन देने के लिये शिक्षकों द्वारा कल सामूहिक अवकाश लिया जा रहा हैं।
यह भी पढ़े-
दो मासूम बेटों के साथ मां ने लगाई फांसी ! एक ही परिवार के तीन लोंगों की खुदकुशी से मची सनसनी
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में कल लटकेंगे ताले…
बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची…
विराट कोहली ने कप्तानी से हटाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- खेलेंगे वनडे मैच, रोहित शर्मा से मनमुटाव पर दिया बयान
निशुल्क मिलेगा स्कूल ड्रेस, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…