यहां 4 दिन शराब दुकानें बंद, आदेश जारी...
यहां42 दिन शराब दुकानें बंद, आदेश जारी...
राजनांदगांव। चुनाव के मद्देनजर राजनांदगांव कलेक्टर ने बड़ा फैसला लिया है। 4 दिन शराब दुकानेंं बंद करने का फैसला लिया है।
जानकारी के अनुसार, नगर पालिका आम एवं उप निर्वाचन 2021 को संपन्न कराने के लिए 4 दिन शराब दुकानें बंद करने का निर्णय लिया गया है। तारन प्रकाश सिन्हा के कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, मतदान तथा मतगणना के दिन जिले के अंतर्गत खैरागढ़ नगर पालिका की सभी शराब दुकानें, होटल बार, क्लब आदि पूरी तरह से बंद रहेंगे। नगर पालिका खैरागढ़ के आम एवं उप निर्वाचन का मतदान 20 दिसम्बर को एवं 23 दिसम्बर को मतों की गणना की जाएगी।
देशी-विदेशी मदिरा दुकानें बंद
मतदान तिथि 20 दिसम्बर से 48 घण्टे पहले अर्थात 18 दिसम्बर को शाम 5 बजे से 20 दिसम्बर को मतदान समाप्ति तक देशी-विदेशी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। और 18 दिसंबर को गुरू घासीदास जयंती होने के कारण पहले ही इस दिन पूरे प्रदेश में ड्राई डे है।
चार दिन शराब दुकानें बंद
इसी प्रकार मतगणना के दिन 23 दिसम्बर को पूरे दिन देशी-विदेशी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। नगर पालिका परिषद खैरागढ़ में ड्राई डे के दौरान अवैध मदिरा धारण, परिवहन पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इस तरह नगर पालिका परिषद खैरागढ़ अंतर्गत 18, 19, 20 और 23 दिसंबर को चार दिन शराब दुकानें बंद रहेंगी।
गुरू बाबा घासीदास जयंती शुष्क दिवस
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर 18 दिसम्बर को प्रदेश में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इसके मद्देनजर कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने जिले की सभी देशी/विदेशी मदिरा दुकानें, एफ.एल.3 बार, एफ.एल.4 क एवं भण्डारण भाण्डागार को बंद रखने के आदेश दिए। साथ ही सभी प्रकार की मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा है।
यह भी पढ़े-
दो मासूम बेटों के साथ मां ने लगाई फांसी ! एक ही परिवार के तीन लोंगों की खुदकुशी से मची सनसनी
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में कल लटकेंगे ताले…
बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची…
विराट कोहली ने कप्तानी से हटाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- खेलेंगे वनडे मैच, रोहित शर्मा से मनमुटाव पर दिया बयान
निशुल्क मिलेगा स्कूल ड्रेस, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…