नवदुर्गा स्टील फैक्ट्री में ब्लास्ट, 1 मजदूर की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर

नवदुर्गा स्टील फैक्ट्री में ब्लास्ट, 1 मजदूर की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ बड़ी दुर्घटना हो गई है। यहां नवदुर्गा स्टील फैक्ट्री में गुरुवार को ब्लास्ट हो गया। चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 3 अन्य की हालत गंभीर है।

जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती

सभी घायलों को जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट इंडक्शन फर्नेस में हुआ है। अभी तक इसका कारण नहीं पता चल सका है। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है।

इंडक्शन फर्नेस तेज ब्लास्ट

जानकारी के अनुसार, सराईपाली स्थित नवदुर्गा फैक्ट्री में इंडक्शन फर्नेस के पास मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज ब्लास्ट हुआ। इसकी चपेट में आकर 4 मजदूर झुलस गए। इसके बाद सभी मजदूरों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती किया गया। इसमें एक मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई। बाकी तीनों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

सुबह करीब 7 बजे हुई घटना

बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ है। इससे पहले भी नवदुर्गा स्टील प्लांट में हादसा हो चुका है। पूंजीपथरा थाना ने सुबह हुई घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच हो रही है। फिलहाल औद्योगिक क्षेत्र से जांच टीम प्लांट में पहुंची। यह भी पढ़े-  दो मासूम बेटों के साथ मां ने लगाई फांसी ! एक ही परिवार के तीन लोंगों की खुदकुशी से मची सनसनी बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में कल लटकेंगे ताले… बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची… विराट कोहली ने कप्तानी से हटाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- खेलेंगे वनडे मैच, रोहित शर्मा से मनमुटाव पर दिया बयान निशुल्क मिलेगा स्कूल ड्रेस, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन  बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…