छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट : 31 नए मरीज मिले, सूरजपुर जिला में अधिक मामले, जानिए आपके जिले में कितने केस...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 31 कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें सबसे अधिक 8 सूरजपुर जिले में पाये गए। प्रदेश मेंं कुल 26 हजार 239 सैंपल की जांच गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, किसी भी जिले में 10 से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं। वहीं 16 जिलों में कोई संक्रमित नहीं पाये गए।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई। 16 दिसंबर की स्थिति में पॉजिटिविटी दर 0.12 प्रतिशत है। अभी प्रदेश में 359 सक्रिय मरीज है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दुर्ग 3, राजनांदगांव 1, बालोद 1, रायपुर 7, बलौदाबाजार 1, रायगढ़ 4, कोरबा 2, जांजगीर-चांपा 1, जीपीएम 1, सरगुजा2, सूरजपुर 8 एवं बीजापुर में 1 कोरोना मरीज मिले।
यह भी पढ़े-
दो मासूम बेटों के साथ मां ने लगाई फांसी ! एक ही परिवार के तीन लोंगों की खुदकुशी से मची सनसनी
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में कल लटकेंगे ताले…
बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची…
विराट कोहली ने कप्तानी से हटाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- खेलेंगे वनडे मैच, रोहित शर्मा से मनमुटाव पर दिया बयान
निशुल्क मिलेगा स्कूल ड्रेस, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…