आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल समाप्त, सरकार ने दिया यह आश्वासन...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल समाप्त, सरकार ने दिया यह आश्वासन... रायपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल समाप्त हो गई है। सरकार ने मांगों को लेकर आश्वासन दिया है। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने आंदोलन स्थगित करने का फैसला किया है। दरअसल, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हड़ताल शुरु किया था। गुरुवार को मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के बाद खत्म हो गई। प्रदेश भर की आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर 10 दिसम्बर से प्रदर्शन शुरू किया था। प्रदर्शन के क्रम में विधानसभा घेराव की कोशिश भी की गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को सप्रे शाला मैदान के पास ही रोक दिया था। आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री से मुलाकात की गई। मुख्यमंत्री ने आगनबाड़ी कार्यककर्ताओं को उनकी मांगों पर तीन महीने के भीतर विचार कर पूरी करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन  के बाद कार्यकर्ताओं ने पिछले एक सप्ताह से चले आ रहे आंदोलन को खत्म करने का निर्णय लिया है। आंदोलन खत्म होने के बाद कल से ही पहले की तरह प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्र खुलने लगेंगे। यह भी पढ़े-  दो मासूम बेटों के साथ मां ने लगाई फांसी ! एक ही परिवार के तीन लोंगों की खुदकुशी से मची सनसनी बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में कल लटकेंगे ताले… बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची… विराट कोहली ने कप्तानी से हटाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- खेलेंगे वनडे मैच, रोहित शर्मा से मनमुटाव पर दिया बयान निशुल्क मिलेगा स्कूल ड्रेस, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन  बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…