सहायक शिक्षक आज करेंगे स्वच्छता सत्याग्रह, आम लोगों को बताएंगे सरकार की मंशा...
सहायक शिक्षक आज करेंगे स्वच्छता सत्याग्रह, आम लोगों को बताएंगे सरकार की मंशा...
रायपुर। प्रदेश के सहायक शिक्षक अपने एक सूत्रीय मांग को लेकर धरना स्थल पर डटे हुए हैं। विधानसभा घेराव, जेल भरो आंदोलन और भूख हड़ताल के बाद अब शिक्षक स्वच्छता सत्याग्रह करेंगे। आज से चौक-चौराहों पर स्वच्छता सत्याग्रह कर लोगों को अपने मांगों के प्रति अवगत कराएंगे। 25-25 की संख्या में शिक्षक प्रदर्शन करेंगे।
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने मीडिया को बताया कि हम विगत 11 दिसंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन में बूढ़ा तालाब में बैठे हैं। हमारी 1 सूत्रीय मांग वेतन विसंगति दूर करनी है, जिसमें हमने आज हमारे बहुत से साथियों द्वारा भूख हड़ताल किया गया।
सत्याग्रह विरोध प्रदर्शन
इसी तारतम्य में रायपुर शहर के कुछ चौराहों में स्वच्छता अभियान सत्याग्रह विरोध प्रदर्शन 25-25 की संख्या में सहायक शिक्षकों द्वारा किया जाएगा। हमारी एक सूत्री मांग वेतन विसंगति दूर करने के लिए सहायक शिक्षकों की टोलियां बनाकर कुछ चौक चौराहों में झाड़ू लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जब तक वेतन विसंगति हमारी 1 सूत्रीय मांग पूरी नहीं हो जाती हम अनवरत आंदोलन में डटे रहेंगे और हमारी वेतन विसंगति दूर करा कर रहेंगे।
धरना स्थल में वहीं खाना खाएंगे, सोएंगे
शुक्रवार 17 दिसंबर से समस्त हजारों सहायक शिक्षक बूढ़ा तालाब धरना स्थल में वहीं खाना खाएंगे वही सोएंगे और वहीं पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
समस्त प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि अब आंदोलन जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब आंदोलन तेज किया जाएगा और इस प्रकार की गतिविधियां प्रतिदिन किया जाएगा।
109000 सहायक शिक्षक
इस आंदोलन में समस्त 109000 सहायक शिक्षक साथियों को बूढ़ा तालाब में इन गतिविधियों में जोड़ा जाएगा, वह सभी गतिविधियां किया जाएगा जिससे शासन को हमारी 1 सूत्रीय मांग वेतन विसंगति दूर करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। हमारी मांग पूरी करनी पड़ेगी। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी राजू टंडन द्वारा जारी प्रेस नोट में दी गई है।
यह भी पढ़े-
दो मासूम बेटों के साथ मां ने लगाई फांसी ! एक ही परिवार के तीन लोंगों की खुदकुशी से मची सनसनी
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में कल लटकेंगे ताले…
बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची…
विराट कोहली ने कप्तानी से हटाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- खेलेंगे वनडे मैच, रोहित शर्मा से मनमुटाव पर दिया बयान
निशुल्क मिलेगा स्कूल ड्रेस, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…