Spider-man No Way Home : ‘स्पाइडर-मैन’ ने मचाया धमाल, ‘सूर्यवंशी’ को पहले दिन ही किया पीछे...

Spider-man No Way Home : ‘स्पाइडर-मैन’ ने मचाया धमाल, ‘सूर्यवंशी’ को पहले दिन ही किया पीछे... मुंबई। स्पाइडर-मैन फिल्म ने धमाल मचा दिया है। फैंस को फिल्म की बेसब्री से इंतजार था। लेकिन अब टॉम हॉलैंड स्टारर फिल्म 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' ( Spider-man No Way Home) रिलीज होते ही फैन्स ने इसे हाथों हाथ लिया है। गुरुवार को रिलीज के बावजूद भारी संख्या में दर्शक इसे देखने पहुंचे। कोरोना महामारी के बाद यह पहली फिल्म है जिसने इतनी बंपर कमाई की है। यही नहीं इसने इस साल की बड़ी बॉलीवुड फिल्म 'सूर्यवंशी' को भी पीछे छोड़ दिया। फिल्म ने मुंबई, पंजाब, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में काफी अच्छा बिजनेस किया है। हालांकि छोटे शहरों में कलेक्शन औसत रहा है।

पहले दिन ही भारी कमाई 

'स्पाइडर-मैन' (Spider-man No Way Home) भारत में 3264 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। हॉलीवुड की यह पहली फिल्म है जिसे भारत में इतने स्क्रीन्स मिले हैं। इससे पहले साल 2019 में रिलीज हुई 'एवेंजर्स एंडगेम; 2845 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। वेबसाइट बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, 'स्पाइडर-मैन' को 60 से 70 फीसदी की ओपनिंग मिली है। सिनेमाघरों में कई शोज की एडवांस फुल बुकिंग हुई है। फिल्म ने पहले दिन 35 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह शुरुआती आंकड़ा है। सुबह तक साउथ के कलेक्शन नहीं आ पाए। दोपहर तक यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। अनुमान है जिसके बाद फिल्म 40 करोड़ पार कर सकती है।  सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ को कुल चार भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया गया है। 

अक्षय कुमार के सूर्यवंशी' को छोड़ा पीछे

इस साल बॉलीवुड की बड़ी रिलीज की बात करें तो वह अक्षय कुमार स्टारर 'सूर्यवंशी' थी। फिल्म 4 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ का कलेक्शन किया था और रविवार को इसने 28 करोड़ की कमाई की थी। यहां यह भी ध्यान रखने वाली बात यह है कि 'सूर्यवंशी' दिवाली की छुट्टी पर रिलीज हुई थी जिसका भी फायदा फिल्म को मिला था।

यह भी पढ़े- 

दो मासूम बेटों के साथ मां ने लगाई फांसी ! एक ही परिवार के तीन लोंगों की खुदकुशी से मची सनसनी बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में कल लटकेंगे ताले… बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची… विराट कोहली ने कप्तानी से हटाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- खेलेंगे वनडे मैच, रोहित शर्मा से मनमुटाव पर दिया बयान निशुल्क मिलेगा स्कूल ड्रेस, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन  बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…