रश्मि-देवोलिना में हुई लड़ाई, तेजस्वी पर बरसीं शमिता
रश्मि-देवोलिना में हुई लड़ाई, तेजस्वी पर बरसीं शमिता
मुंबई। बिग बॉस 15 (bigg boss 15) के 16 दिसंबर के एपिसोड में अभिजीत को लेकर रश्मि देसाई और देवोलिना भट्टाचार्जी के बीच लड़ाई हुई। वहीं टास्ट रद्द होते ही तेजस्वी पर शमिता बरस पड़ीं।एपिसोड 'टिकट टू फिनाले' टास्क के जारी रहने के साथ होती है। हालांकि, अभिजीत बिचुकले देवोलीना भट्टाचार्जी को उन्हें किस करने के लिए कहते हुए दिखाई देते हैं और वह टास्क के दौरान कई बार ऐसा करते हैं। नतीजतन, अन्य प्रतियोगी अभिजीत को थप्पड़ मारते हैं जबकि राखी सावंत उन्हें 'ठरकी' कहती हैं और पूछती हैं कि 'मीका सिंह हो तुम?'
'टिकट टू फिनाले' टास्क हुआ रद्द
थोड़ी देर बाद बिग बॉस ने घोषणा की कि 'टिकट टू फिनाले' टास्क को रद्द करने का फैसला सुनाते हैं, क्योंकि किसी ने उस टास्क को नहीं खेला जैसा कि खेला जाना था। पहरेदारों को चोरों को रोकना था, लेकिन उन्होंने दावेदारों शमिता शेट्टी, रश्मि देसाई, देवोलीना और प्रतीक सहजपाल के साथ चोरी कर ली। बाद में, अभिजीत ने देवोलीना से माफी मांगते हुए कहा कि यह एक मजाक था और घर में 'सब ही ऐसा करते हैं'। हालांकि, देवो उनकी माफी को इग्नोर करती है।
शमिता-तेजस्वी में फाइट
इसके बाद ये मामला इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि इन दोनों के अलावा बाकी घर वाले भी आपस में भिड़ जाते हैं। कोई देवो का सपोर्ट करता दिखा तो रश्मि और शमिता जब अभिजीत का साथ देती हैं । इसके बाद तेजस्वी, शमिता से कहती हैं कि अगर 10 मज़ाक देवो के साथ चल रहे हैं इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि वो रिएक्ट नहीं करेगी। तेजस्वी को जवाब देते हुए शमिता कहती हैं, ‘जब ये पहली बार हुआ तभी उसको बोलना चाहिए था कि ये मत करो, तुम अपने हिसाब से मुद्दे नहीं उठा सकते’।
शमिता की बात तेजस्वी को बिल्कुल पसंद नहीं आती और इस बात पर दोनों के बीच ज़ोरदार बहस हो जाती है। इसी बीच राखी देवा को सपोर्ट करते हुए अभिजीत को डांटती और राखी सावंत उन्हें 'ठरकी' कहते उनसे पूछती हैं कि 'मीका सिंह हो तुम?'। प्रतीक भी अभिजीत पर नाराज होते हैं।
देवो-रश्मि के बीच बहस
आगे देवोलीना और रश्मि के बीच अभिजीत को लेकर खूब कहासुनी होती। देवोलीना रश्मि से कहती है, 'मुझे ऐसे नकली लोगों से समस्या है' और बिग बॉस 13 से रश्मि के पिछले व्यवहार को भी सामने लाती है। रश्मि भी उस पर पलटवार करती है और देवोलीना को मौकापरस्त कहती है। इस बीच, तेजस्वी प्रकाश और राजीव अदतिया के बीच सुबह रसोई के काम को लेकर बहस हो जाती है। राजीव फेरबदल करना चाहता है और यह एक बड़ी बात हो जाती है। संचालक राखी दोनों की बात नहीं मानती हैं। इसके बाद तेजस्वी और शमिता की बीच बहस देखी जाती है।
यह भी पढ़े-
दो मासूम बेटों के साथ मां ने लगाई फांसी ! एक ही परिवार के तीन लोंगों की खुदकुशी से मची सनसनी
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में कल लटकेंगे ताले…
बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची…
विराट कोहली ने कप्तानी से हटाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- खेलेंगे वनडे मैच, रोहित शर्मा से मनमुटाव पर दिया बयान
निशुल्क मिलेगा स्कूल ड्रेस, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…