रश्मि देसाई बोलीं- उमर के प्यार में पड़ी, लेकिन डर...
रश्मि देसाई बोलीं- उमर के प्यार में पड़ी, लेकिन डर...
मुंबई। बिग बॉस 15’ (bigg boss 15) में रश्मि देसाई धमाल मचा रही है। वह वाइल्ड कार्ड बनकर पहुंची हैं। उनके साथ देवोलीना भट्टाचार्जी और राखी सावंत ने भी एंट्री की। शो में इनके आने के बाद से 'बिग बॉस' में एक बार फिर से जान आ गई है। रश्मि देसाई शो में फुल फॉर्म में नजर आ रही हैं। वह देवोलीना से ही भिड़ गईं। वहीं उमर रियाज के साथ उनकी कमाल की बॉन्डिंग बन गई है। अब रश्मि ने कबूल किया है कि उनके मन में उमर के लिए खास जगह है और वह उसे पसंद करने लगी हैं। रश्मि ने ये बातें तब कहीं जब वह तेजस्वी प्रकाश के साथ बैठी हुई थीं।
देवोलीना से रश्मि की लड़ाई
रश्मि से झगड़े के दौरान देवोलीना कहती हैं कि उन्होंने उमर रियाज को अपना स्पोक्सपर्सन बनाया हुआ है। वह यहीं नहीं रुकतीं आगे कहती हैं, '13 (बिग बॉस सीजन 13) में उसके (सिद्धार्थ) पीछे पड़ी थी, यहां इसके (उमर) पीछे पड़ी है।' यह सुनकर रश्मि बेहद नाराज हो जाती हैं और कहती हैं कि वह पिछले सीजन की बातें यहां ना उठाएं। वह देवोलीना से पूछती हैं कि उस वक्त वह चुप क्यों रहीं जब अभिजीत ने शमिता शेट्टी के लिए गलत बातें बोलीं।
उमर के प्यार में पड़ी रश्मि
उमर सोफे पर बैठे होते हैं तभी रश्मि, देवोलीना की बातों को लेकर मजाक में उनसे दो बार 'आई लव यू' बोलती हैं। तब उमर, रश्मि से शांत करने के लिए कहते हैं। बाद में तेजस्वी प्रकाश और रश्मि गार्डन एरिया में बैठकर बातें करते हैं। तेजस्वी उनसे पूछती हैं कि क्या उमर के लिए उनके मन में कोई खास जगह है। रश्मि जवाब देती हैं, 'मुझे वह पसंद है लेकिन मैं डरी हुई भी हूं। अब उसके मन में क्या है मुझे नहीं पता।'
करण ने किया मजाक
करण कुंद्रा, निशांत भट्ट और उमर रियाज साथ बैठे होते हैं। तभी करण पूछते हैं, 'भाई, वो क्या था आई लव यू वाला सीन।' उमर हंसते हुए कहते हैं, 'भाई मैं डर गया था, मुझे लगा पप्पी वप्पी ना दे दे।' इस बात पर तीनों हंसने लगते हैं।
यह भी पढ़े-
दो मासूम बेटों के साथ मां ने लगाई फांसी ! एक ही परिवार के तीन लोंगों की खुदकुशी से मची सनसनी
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में कल लटकेंगे ताले…
बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची…
विराट कोहली ने कप्तानी से हटाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- खेलेंगे वनडे मैच, रोहित शर्मा से मनमुटाव पर दिया बयान
निशुल्क मिलेगा स्कूल ड्रेस, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…