ओमिक्रोन वेरिएंट : दिल्ली में मिले 10 नए केस, सतर्क रहने चेतावनी...
ओमिक्रोन वेरिएंट : दिल्ली में मिले 10 नए केस, सतर्क रहने चेतावनी...
नई दिल्ली। कोरोना के खतरनाक डेल्टा वेरिएंट ने पूरे देश में तबाही मचाई। अब ओमिक्रोन का संकट बना हुआ है। भारत में तेजी से यह संक्रमण बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों ने इसके प्रति लोगों को आगाह किया है। इसके मामले अब दिल्ली में भी बढ़ने लगे हैं। दिल्ली में अब 10 और नए मामले सामने आ चुके हैं। इनकी कुल संख्या अब 20 हो चुकी है। इसके बाद अब दिल्ली सरकार की चिंता और भी बढ़ गई है। लेकिन दिल्ली सरकार का दावा है कि वह कोरोना के किसी भी नए स्ट्रेन से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
दिल्ली में ओमिक्रॉन के 20 पॉजिटिव
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में अभी तक ओमिक्रॉन के 20 केस कन्फ़र्म हो चुके हैं। इनमें से 10 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
सरकार का मानना है कि वह हर लेवल पर तैयारियां कर रही है। कोरोना का प्रसार नहीं हो, इसको लेकर माइक्रो लेवल पर हर काम पर नजर रखी जा रही है। सरकार 64 हजार से ज्यादा ऑक्सीजन बेड्स की व्यवस्था कर रही है। 32 प्रकार की दवाओं के बफर स्टॉक के ऑर्डर दिए जा रहे हैं।
एलएनजेपी अस्पताल में इलाज
जैन का कहना है कि विदेश से आने वाले यात्रियों में ओमिक्रॉन के 10 नए मामले सामने और आए हैं। इसके बाद मामलों की कुल संख्या 20 हो गई है। इन सभी मरीजों का इलाज एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है। इनमें से 10 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है और बाकी की हालत स्थिर है। एलएनजेपी अस्पताल में इन सभी का इलाज चल रहा है।
किसी भी वेरिएंट से निपटने की तैयारी
कोरोना को फैलने से रोकने की तैयारी के बारे में पूछे जाने पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि केवल ओमिक्रॉन ही नहीं, हम कोरोना के किसी भी वेरिएंट से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसके लिए 32 प्रकार की दवाएं हैं, जिन्हें हमने कोरोना से संक्रमित रोगियों के इलाज के लिए बफर स्टॉक के रूप में रखा है।
उन्होंने कहा कि नए ओमिक्रॉन वेरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। दिल्ली सरकार नए मामलों और ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों के कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर पैनी नजर रखे हुए हैं। नए वेरिएंट के प्रसार रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली के लोगों से कोरोना के नियमों का पालन करने और हर समय मास्क पहनने का आग्रह भी किया है।
महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन वेरिएंट में तेजी
महाराष्ट्र में भी बुधवार को भी कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के 4 नए केस सामने आने के बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 32 हो गई। वहीं पश्चिम बंगाल में भी इस वेरिएंट का एक मामला सामने आने के बाद राज्य में पाबंदियों को बढ़ा दिया गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कुल 32 मरीजों में से 25 की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।
यह भी पढ़े-
दो मासूम बेटों के साथ मां ने लगाई फांसी ! एक ही परिवार के तीन लोंगों की खुदकुशी से मची सनसनी
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में कल लटकेंगे ताले…
बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची…
विराट कोहली ने कप्तानी से हटाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- खेलेंगे वनडे मैच, रोहित शर्मा से मनमुटाव पर दिया बयान
निशुल्क मिलेगा स्कूल ड्रेस, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…