सोनू सूद का इमोशनल पोस्ट, कहा- शूटर कोनिका के निधन से दिल टूटा...

सोनू सूद का इमोशनल पोस्ट, कहा- शूटर कोनिका के निधन से दिल टूटा... मुंबई। रायफल शूटर कोनिका लायक का निधन हो गया। इस खबर पर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने ट्वीटर पर इमोशनल पोस्ट किया है। इस साल सोनू ने उनको रायफल गिफ्ट की थी। सोनू को जब उनके संघर्ष के बारे में पता चला था तो उनको जर्मन-मैन्युफैक्चर्ड रायफल भिजवाई थी। इस पर कोनिका ने उनको धन्यवाद भी दिया था। कोनिका ने इस साल जनवरी में ट्वीट किया था जिसके जवाब में सोनू ने उनकी मदद की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोनिका बुधवार को अपने हॉस्टल के कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में मृत पाई गईं। पुलिस के मुताबिक, उनके पास से सूइसाइड नोट बरामद किया गया है। 

सोनू ने लिखा, देश का दिल टूटा है

शूटर कोनिका की आत्महत्या की खबर पर अभिनेता सोनू सूद दुखी हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक यूजर की पोस्ट को री-ट्वीट करते हुए लिखा है, आज सिर्फ मेरा ही नहीं, धनबाद का ही नहीं, पूरे देश का दिल टूटा है। उन्होंने टूटे दिल वाला इमोजी भी बनाया है।

 पुलिस माना आत्महत्या

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, कोनिका लायक पश्चिम बंगाल के हवड़ा जिले के बाली स्थित अपने हॉस्टल में मृत पाई गईं। पुलिस के मुताबिक, कोनिका की बॉडी बुधवार सुबह हॉस्टल में फांसी पर लटकती पाई गई। डीसीपी नॉर्थ अनुपम सिंह ने बताया, हाथ से लिखा सूइसाइड नोट मिला है और बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। यह भी पढ़े-  Spider-man No Way Home : ‘स्पाइडर-मैन’ ने मचाया धमाल, ‘सूर्यवंशी’ को पहले दिन ही किया पीछे… मंत्री डहरिया की सभा में एक कार्यकर्ता की मौत, भारी हंगामा… बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची… विराट कोहली ने कप्तानी से हटाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- खेलेंगे वनडे मैच, रोहित शर्मा से मनमुटाव पर दिया बयान निशुल्क मिलेगा स्कूल ड्रेस, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन  बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…