ट्रेलर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 2 की मौत, शव की नहीं हुई शिनाख्त...

ट्रेलर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 2 की मौत, शव की नहीं हुई शिनाख्त... जशपुर। एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई है। हादसे में ट्रेलर सवार दो लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद जशपुर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार तड़के रात की बताई जा रही है। रात में ट्रेलर झारखंड से जशपुर की ओर आ रही थी, इस बीच दुलदुला थाना क्षेत्र के लोरो घाट में ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। चुकी रात के समय की घटना थी। इस वजह से किसी की नजर नहीं पड़ी। सुबह लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रेलर सवार दोनों के शव क्षतविक्षत हो चुके थे। फिलहाल ट्रेकर सवार डाइवर और हेल्पर की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुट गई है। वहीं ट्रेलर पर राजस्थान का नंबर लिखा हुआ है। यह भी पढ़े-  Spider-man No Way Home : ‘स्पाइडर-मैन’ ने मचाया धमाल, ‘सूर्यवंशी’ को पहले दिन ही किया पीछे… मंत्री डहरिया की सभा में एक कार्यकर्ता की मौत, भारी हंगामा… बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची… विराट कोहली ने कप्तानी से हटाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- खेलेंगे वनडे मैच, रोहित शर्मा से मनमुटाव पर दिया बयान निशुल्क मिलेगा स्कूल ड्रेस, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन  बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…