छत्तीसगढ़ : भारी मात्रा में नकली ऑयल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

भारी मात्रा में नकली ऑयल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार रायपुर। राजधानी रायपुर में भारी मात्रा में नकली ऑयल बरामद हुआ है। मामले पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, थाना माना क्षेत्र के सददानी मार्केट स्थित शिव शक्ति लुब्रिकेशन दुकान में संचालक द्वारा इंडियन ऑयल व एचपी कंपनी का नकली ऑयल बिक्री करने की सूचना मिली थी। पुलिस को यह सूचना इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारी तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी ने दी। कंपनी की शिकायत पर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी माना कैंप निरीक्षक शरद चंद्रा के नेतृत्व में साइबर सेल एवं थाना माना कैम्प की संयुक्त टीम द्वारा उक्त दुकान में जाकर रेड कार्रवाई की गई। मौेके पर आरोपी रोहित पिंजनी पिता हरीश पिंजनी उम्र 34 साल साकिन पंजाब नेशनल बैंक के सामने कटोरा तालाब सिविल लाइन रायपुर को गिरफ्तार किया गया. और कब्जे से नकली ऑयल करीब 1502 लीटर जिसमें 67 कार्टून में प्रत्येक कार्टून में 20 डब्बा आईल प्रत्येक डब्बा 900 एम एल की भर्ती कथा 10 डब्बा जिसमें प्रत्येक डब्बा में 26 लीटर ऑयल भर्ती एवं 3 कार्टून पाउच प्रत्येक कार्टून में 300 और प्रत्येक पाउचमें 40 ml की भर्ती है जिसकी कीमती करीब 452360 /- रुपए जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना माना कैम्प में कॉपीराइट एक्ट 1957 की धारा 63, 65 का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। यह भी पढ़े-  Spider-man No Way Home : ‘स्पाइडर-मैन’ ने मचाया धमाल, ‘सूर्यवंशी’ को पहले दिन ही किया पीछे… मंत्री डहरिया की सभा में एक कार्यकर्ता की मौत, भारी हंगामा… बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची… विराट कोहली ने कप्तानी से हटाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- खेलेंगे वनडे मैच, रोहित शर्मा से मनमुटाव पर दिया बयान निशुल्क मिलेगा स्कूल ड्रेस, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन  बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…