Asian Champions Trophy : भारत ने पाकिस्तान को दी शिकस्त, फाइनल में किया प्रवेश

स्पोर्ट्स डेस्क। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में जगह बना ली है। हरमनप्रीत के दो और आकाशदीप के एक गोल की बदौलत टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 3-1 से मात दी। पाकिस्तान के जुनैद ने एक गोल किया। हरमनप्रीत ने दो बार पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। इस मैच में भारत ने पहले क्वार्टर में ही गोल करके बढ़त बना ली थी और कभी भी पाकिस्तान को वापसी का मौका नहीं दिया।  

दोनों टीमों ने अच्छा खेल दिखाया

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) के मैच के तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने अच्छा खेल दिखाया और एक-एक गोल किया। भारत के लिए दूसरा गोल आकाशदीप ने किया और टीम इंडिया को 2-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद पाकिस्तान के जुनैद मंजूर ने गोल कर भारत की बढ़त को कम किया।  भारत ने दिखाया आक्रामक खेल हरमनप्रीत ने इस मैच में दूसरा गोल कर भारत को 3-1 की बढ़त दिला दी, जो कि निर्णायक साबित हुई। इस मैच में भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और पहले क्वार्टर में 1-0 की बढ़त ले ली। दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम ने गोल करने के कई प्रयास किए। पाकिस्तान के गोल पोस्ट पर लगातार अटैक किया। हालांकि पाकिस्तान के डिफेंस ने तीन बार अच्छा बचाव करके भारत को गोल करने से रोका। पाकिस्तान के गोलकीपर अली अमजद ने दो शानदार बचाव किए। हरमनप्रीत ने किया दूसरा गोल इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने पहली बार पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन उसे गोल में नहीं बदल सका। नीलम संजीव की गलती के चलते पाकिस्तान को यह मौका मिला था, लेकिन सूरज करकेरा ने बाएं पैर से गेंद को रोककर उनका प्रयास सफल नहीं होने दिया। इसके तुरंत बाद भारत को एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला और हरमनप्रीत ने मैच का दूसरा गोल करते हुए टीम इंडिया की बढ़त को और मजबूत कर दिया। पाकिस्तान ने इस मैच में दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर भी हासिल किया, लेकिन यहां भी गोल नहीं कर सका। 

ड्रा के बाद भारतीय टीम ने की वापसी

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत नहीं कर पाया था। उसने पहले मैच में कोरिया को वापसी का मौका दिया और आखिर में यह मैच 2-2 से ड्रॉ पर छूटा। हालांकि टीम इंडिया अगले मैच में बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ पूरी तरह से बदली हुई नजर आई और उन्होंने एकतरफा मुकाबले में 9-0 से जीत दर्ज की। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को भी 3-1 से हराया। भारतीय टीम ने शुरू से आखिर तक दबदबा बनाए रखा। हरमनप्रीत की अगुवाई में भारतीय डिफेंडर्स ने अच्छा खेल दिखाया, जबकि कप्तान मनप्रीत सिंह ने मिड फील्ड में अहम भूमिका निभाई है।  यह भी पढ़े-  Spider-man No Way Home : ‘स्पाइडर-मैन’ ने मचाया धमाल, ‘सूर्यवंशी’ को पहले दिन ही किया पीछे… मंत्री डहरिया की सभा में एक कार्यकर्ता की मौत, भारी हंगामा… बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची… विराट कोहली ने कप्तानी से हटाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- खेलेंगे वनडे मैच, रोहित शर्मा से मनमुटाव पर दिया बयान निशुल्क मिलेगा स्कूल ड्रेस, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन  बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…