ऑनलाइन क्लास के दौरान मोबाइल ब्लास्ट, 8वीं का छात्र गंभीर रूप से घायल

ऑनलाइन क्लास के दौरान मोबाइल ब्लास्ट, 8वीं का छात्र गंभीर रूप से घायल डेस्क। ऑनलाइन क्लास के दौरान मोबाइल ब्लास्ट हो गया। कक्षा 8वीं का छात्र क्लास अटेंड कर रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। जिससे छात्र का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मध्य प्रदेश की सतना की है।

जबलपुर रेफर किया गया

छात्र को सतना के जिला चिकित्सालय से जबलपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि स्कूल की ऑनलाइन क्लासेज में भाग लेने के दौरान मोबाइल फोन में विस्फोट होने से एक 15 वर्षीय लड़का घायल हो गया। 

छात्र रामप्रकाश भदौरिया घायल

पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार दोपहर जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर चंदकुइया गांव में हुई। 8वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र रामप्रकाश भदौरिया स्कूल की ऑनलाइन क्लासेज कर रहा था, तभी अचानक मोबाइल फोन फट गया।

जबड़े में आई चोट

पुलिस ने बताया कि राम प्रकाश के जबड़े में चोट आई है। घटना के समय वह अपने घर पर अकेला था क्योंकि उसके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य काम के लिए बाहर गए हुए थे।

तेज धमाके के साथ ब्लास्ट

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोबाइल में हुए धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि राम प्रकाश के पड़ोसी उसके घर पर यह देखने के लिए दौड़ पड़े कि वहां क्या हुआ है। इसके बाद राम प्रकाश को सतना जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़े-  Spider-man No Way Home : ‘स्पाइडर-मैन’ ने मचाया धमाल, ‘सूर्यवंशी’ को पहले दिन ही किया पीछे… मंत्री डहरिया की सभा में एक कार्यकर्ता की मौत, भारी हंगामा… बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची… विराट कोहली ने कप्तानी से हटाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- खेलेंगे वनडे मैच, रोहित शर्मा से मनमुटाव पर दिया बयान निशुल्क मिलेगा स्कूल ड्रेस, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन  बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…