छत्तीसगढ़ : युवक ने की खुदकुशी, फांसी पर लटकी मिली लाश

छत्तीसगढ़ : युवक ने की खुदकुशी, फांसी पर लटकी मिली लाश अभनपुर। नया रायपुर से लगे अभनपुर से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। यह एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस अज्ञात कारणों की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार अभनपुर के सारखी ग्राम में नौजवान युवक धन्नू उर्फ तमेश्वर (19 वर्षीय) ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जाच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि युवक कुछ दिनों से पेट में दर्द से काफी परेशान था, लेकिन आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने बीमारी की वजह से ही ऐसा कदम उठाया है।