सहायक शिक्षकों की पहली वार्ता विफल, बैठक छोड़ गुस्से में निकले शिक्षक
सहायक शिक्षकों की पहली वार्ता विफल, बैठक छोड़ गुस्से में निकले शिक्षक
रायपुर। सहायक शिक्षकों ने आज अपनी मांगों को लेकर सरकार से पहले दौर की वार्ता की, जो विफल हो गई। मुख्यमंत्री से मिलने से पहले सहायक शिक्षकों का 12 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष मिश्रा के नेतृत्व में डीपीआई के सहायक संचालक बंजारा के साथ स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला से भेंट की।
अंतिम दौर की बैठक बाकी
प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा आलोक शुक्ला ने शिक्षकों के मंडल को बताया कि सितम्बर माह में मुख्यमंत्री के निर्देश पर वेतन विसंगति दूर करने के लिए, जो कमेटी बनी हैं, उसके अंतिम दौर की बैठक मंगलवार को होगी। जिसमें वेतन विसंगति की मांगों को लेकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी और मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी।
शिक्षकों ने कहा- मुख्यमंत्री से नहीं मिलेंगे
सहायक शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपी नहीं जाएगी तब तक मुख्यमंत्री द्वारा इस पर निर्णय लेना संभव नहीं है। हमारी मांगें भी पूरी नहीं होंगी। लिहाजा बैठक छोड़ कर शिक्षक बाहर आ गए। इसके साथ ही यह भी स्प्ष्ट हो गया कि जब तक कमेटी मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट नहीं सौपेंगी, तब तक सहायक शिक्षक मुख्यमंत्री से नहीं मिलेंगे।
सहायक शिक्षक 11 दिसम्बर से आंदोलनरत
बता दें कि विसंगति दूर करने की मांगों को लेकर सहायक शिक्षक 11 दिसम्बर से आंदोलनरत हैं। इस दौरान उन्होंने जेल भरो आंदोलन विधानसभा घेराव, भूख हड़ताल और स्वच्छता सत्याग्रह भी किया।
यह भी पढ़े-
Spider-man No Way Home : ‘स्पाइडर-मैन’ ने मचाया धमाल, ‘सूर्यवंशी’ को पहले दिन ही किया पीछे…
मंत्री डहरिया की सभा में एक कार्यकर्ता की मौत, भारी हंगामा…
बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची…
विराट कोहली ने कप्तानी से हटाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- खेलेंगे वनडे मैच, रोहित शर्मा से मनमुटाव पर दिया बयान
निशुल्क मिलेगा स्कूल ड्रेस, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…