अच्छी खबर : कोरोना से लड़ने एक और देसी वैक्सीन, कोवोवैक्स को विश्व स्वास्थ्य संगठन से मिली मंजूरी

अच्छी खबर : कोरोना से लड़ने एक और देसी वैक्सीन, कोवोवैक्स को विश्व स्वास्थ्य संगठन से मिली मंजूरी नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण से लड़ाई में भारत के लिए अच्छी खबर है।  संक्रमण से लड़ने देश में एक और देसी हथियार तैयार हो गया है। भारत में बनी कोवोवैक्स वैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने इसको लेकर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि कोवोवैक्स बेहद सुरक्षा और गुणवत्ता दोनों मामले में बेहतर है। गौरतलब है कि कोवोवैक्स भारत की तीसरी वैक्सीन है, जिसे डब्लूएचओ ने मंजूरी दी है। इससे पहले कोविशील्ड और कोवैक्सीन का सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया जा रहा है।    सभी मानकों पर खरी डब्लूएचओ ने कोवोवैक्स को मंजूरी दिए जाने पर एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि कोवोवैक्स डब्लूएचओ के सभी प्रक्रिया पर खरी उतरी है। इसकी क्वॉलिटी, सुरक्षा रिस्क मैनेजमेंट प्लान आदि रिव्यू डाटा में सटीक पाए गए हैं। वहीं ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया द्वारा मैन्युफैक्चरिंग साइट की विजिट भी संतोषजनक रही। डब्लूएचओ द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इमरजेंसी इस्तेमाल की लिस्टिंग से जुड़े तकनीकी सलाहकार ग्रुप ने यह पाया है कि कोवोवैक्स वैक्सीन कोरोना खिलाफ लड़ाई में डब्लूएचओ के सभी मानकों पर खरी उतरी है।  सीरम के सीईओ अदार पूनावाला ने जताई खुशी इसके साथ ही इसके वैश्विक इस्तेमाल के लिए भी मंजूरी दे दी गई है। इस घोषणा पर पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने खुशी जताई है। उन्होंने टि्वटर पर लिखा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हमने एक और मील का पत्थर स्थापित किया। कोवोवैक्स को अब इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए डब्लूएचओ से मंजूरी मिल चुकी है। सहयोग के लिए आप सभी का शुक्रिया। डब्लूएचओ के मुताबिक कोवोवैक्स को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने नोवावैक्स के लाइसेंस के तहत तैयार किया है जो कोवैक्स का हिस्सा है। इसमें यह भी कहा गया है कि इस वैक्सीन के आने के बाद निम्न आय वाले देशों में अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने के अभियान को मदद मिलेगी।  यह भी पढ़े-  Spider-man No Way Home : ‘स्पाइडर-मैन’ ने मचाया धमाल, ‘सूर्यवंशी’ को पहले दिन ही किया पीछे… मंत्री डहरिया की सभा में एक कार्यकर्ता की मौत, भारी हंगामा… बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची… विराट कोहली ने कप्तानी से हटाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- खेलेंगे वनडे मैच, रोहित शर्मा से मनमुटाव पर दिया बयान निशुल्क मिलेगा स्कूल ड्रेस, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन  बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…