बिग बुल राकेश झुनझुनवाला को भारी नुकसान, 10 मिनट में 318 करोड़ रुपये का नुकसान
बिग बुल राकेश झुनझुनवाला को भारी नुकसान, 10 मिनट में 318 करोड़ रुपये का नुकसान
डेस्क। शेयर मार्केट तेल का कुआं है। इसमें जो जितना गोते लगाएगा, वो उतना डूबते जाएगा। यहां अच्छे खिलाड़ी भी गच्छा खा जाते हैं। पल भर लोग बर्बाद हो जाते हैं। इसी तरह का मामला शुक्रवार को सामने आया। बिग बुल राकेश झुनझुनवाला को भारी नुकसान हो गया। स्टॉक 17 दिसंबर की सुबह को शेयर बाजार गिरवाट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स में जहां 889.40 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।
वहीं 263 अंक नीचे लुढ़क गया था। सुबह भले ही शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में बढ़त बनाया हुआ था लेकिन इसके बावजूद टायटन के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी। यही वजह थी की महज 10 मिनट के अंदर ही राकेश झुनझुनवाला ने 318 करोड़ रुपये गंवा दिए।
बता दें कि सुबह 9:25 तक सेंसेक्स में 2,336 प्रति रुपये के शेयर से घटकर 2,283.65 रुपये पर आ गया था। वहीं शाम को यह 2280.60 रुपया पर बंद हुआ।
कितने प्रतिशत के हिस्सेदार हैं राकेश झुनझुनवाला
राकेश झुनझुनवाला टायटन कंपनी में 3,37,60,395 शेयर है। यानी करीब 3.80 प्रतिशत शेयर होल्ड करते हैं। वहीं, उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पास टायटन का 1.07% या 95,40,575 शेयर है। अगर दोनों लोगों को मिलाकर देखें तो टायटन का 4,33,00,970 शेयर इनके पास है।
कितना नुकसान हो गया?
दोनों लोगों के पास टायटन का 4,33,00,970 शेयर है। शुरुआती 10 मिनट में प्रति शेयर 73.60 रुपये की गिरावट देखने को मिली। 73.6×4,33,00,970 के हिसाब से करीब 318 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।
मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, रिटेल निवेशकों के लिए इस समय खरीदारी करना सही रहेगा। Choice Broking के एक्जक्यूटिव डायरेक्टर सुमित बगाडिया कहते हैं कि अगर इस समय कोई शेयर खरीदता है और कुछ समय के लिए उसे होल्ड करता है तो फायदेमंद हो सकता है। आने वाले समय में यह 2350 से 2400 रुपये तक प्रति शेयर तक जाता सकता है।
यह भी पढ़े-
Spider-man No Way Home : ‘स्पाइडर-मैन’ ने मचाया धमाल, ‘सूर्यवंशी’ को पहले दिन ही किया पीछे…
मंत्री डहरिया की सभा में एक कार्यकर्ता की मौत, भारी हंगामा…
बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची…
विराट कोहली ने कप्तानी से हटाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- खेलेंगे वनडे मैच, रोहित शर्मा से मनमुटाव पर दिया बयान
निशुल्क मिलेगा स्कूल ड्रेस, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…