धान खरीदी में लापरवाही, कलेक्टर ने फड़ प्रभारी को किया बर्खास्त
धमतरी। नगरी वनांचल में धान खरीदी में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने गट्टासिल्ली धान खरीदी उपार्जन केंद्र के फड़ प्रभारी को बर्खास्त कर दिया गया है।
दरअसल, पिछले दिनों कलेक्टर पीएस एल्मा ने गट्टासिल्ली उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान समर्थन मूल्य में धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। जहां उन्होंने धान खरीदी में अव्यवस्था और लेटलतीफी को देख गहरी नाराजगी जताई थी। इसके बाद अब कार्रवाई की गई है।
इसके बाद फड़ प्रभारी पर कार्रवाई करने के निर्देश जिला पंजीयक सहकारी समिति पीतांबर ठाकुर को दिए। पीतांबर ठाकुर ने तत्काल समिति के प्राधिकृत अधिकारी को इसके लिए निर्देशित किया। इस पर समिति के प्राधिकृत अधिकारी ने फड़ प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के भीतर जवाब देने कहा, लेकिन फड़ प्रभारी ने कोई जवाब नहीं दिया। पीतांबर ठाकुर से मिली जानकारी के मुताबिक फलस्वरूप गट्टासिल्ली फड़ प्रभारी अजय कुमार सूरी को समिति के प्राधिकृत अधिकारी द्वारा बर्खास्त कर दिया गया है।
यह भी पढ़े-
Spider-man No Way Home : ‘स्पाइडर-मैन’ ने मचाया धमाल, ‘सूर्यवंशी’ को पहले दिन ही किया पीछे…
मंत्री डहरिया की सभा में एक कार्यकर्ता की मौत, भारी हंगामा…
बड़ी खबर : एक हजार शिक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, देखें सूची…
विराट कोहली ने कप्तानी से हटाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- खेलेंगे वनडे मैच, रोहित शर्मा से मनमुटाव पर दिया बयान
निशुल्क मिलेगा स्कूल ड्रेस, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
देश में 51 हजार 5 सौ 76 करोड़ रुपए से अधिक बेकार पड़ा, कोई दावेदार नहीं- वित्त मंत्री सीतारमन
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…